Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

प्राकृतिक खेती के सुनियोजित प्रसार के लिए टीम वर्क आवश्यक

हिमाचल प्राकृतिक खेती में राष्ट्र में अग्रणी बने इसके लिए वैज्ञानिकों को करनी होगी कड़ी मेहनत :आचार्य देवव्रत

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 09 Jul 2019

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज डॉ. वाई एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के नवनियुक्त कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल से कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती के प्रसार और प्रचार के लिए समर्पित वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीम तैयार करें ताकि प्राकृतिक खेती को सुनियोजित और वैज्ञानिक ढंग से किसानों में लोकप्रिय बनाया जा सके।उन्होंने कुलपति से कहा कि प्राकृतिक खेती में ऐसे कार्यों की आवश्यकता है, जिससे किसान और बागवान इस पद्धति पर भरोसा करें इसके लिए सम्पूर्ण वैज्ञानिक समुदाय तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करना होगा, ताकि प्राकृतिक खेती का लाभ प्रत्येक किसान तक सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती लम्बे समय तक मनुष्य के स्वास्थ्य, प्राकृतिक स्त्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के लिए अत्यन्त आवश्यक है।राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र प्राकृतिक खेती के लिए मॉडल केन्द्र बनाए जाएं ताकि आस-पास के किसान मौके पर जाकर प्राकृतिक खेती देख सकें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के प्रश्नों और शंकाओं का वैज्ञानिकों, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी द्वारा निचले स्तर पर ही समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय से प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में किसानों और बागवानों को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्राकृतिक खेती ही सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्र सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए बजट का प्रावधान किए जाने से पूरे देश में प्राकृतिक खेती लोकप्रिय होगी और किसानों के लिए खुशहाली लाएगी।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को किसानों में व्यापक तौर पर अपनाए जाने के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा प्रगतिशील किसानों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवा सही मार्गदर्शन के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ाने में और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD