Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित

 

उप्र अकेले ही पूरे देश का पेट भर सकता है : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 08 Jul 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विकास में किसानों की बहुत बड़ी भूमिका है। अकेला उप्र पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री योगी यहां सोमवार को कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कृषि विज्ञान केंद्रों की 26वीं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि किसानों के उत्साहवर्धन से ही दलहन मौजूद है और मूल्य नियंत्रित है। हैं। भारत को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग चाहिए चाहे वो राज्य हो या जिला। सिद्धार्थनगर काला नमक चावल की भूमि है। मुजफ्फरनगर में गुड़ की 108 वेरायटी तैयार की गई है। यूपी में दलहन तिलहन की अपार संभावनाएं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में पारंपरिक प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि यहां दलहन और तिलहन फसलों के लिए पूरी संभावनाएं हैं। इसीलिए अकेले उप्र अकेले ही पूरे भारत का पेट भर सकता है।उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना लाकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। सरकार बनने के बाद मेरे द्वारा पहली ही बैठक में प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने की सहमति दी गई है।"योगी ने कहा कि भारत अब युवा से प्रौढ़ की ओर अग्रसर है। भारत के पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। प्रदेश में चार लाख से अधिक गौ-आश्रय स्थापित किए गए हैं, जिनके गोबर को कंपोस्ट खाद के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें कृषि विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दशकों से लंबित न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया।योगी ने कहा कि देश में कृषि की हालत सुधारने में कृषि वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका है। उनकी मदद से कृषि की हालत बदले जा सकते हैं। प्रदेश के दो कृषि विश्वविद्यालयों को सेंट्रल एक्सीलेंसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जरूरत बताई।मुख्यमंत्री ने इस दौरान विश्वविद्यालय स्थित नरेंद्र उद्यान पौधरोपण महाकुंभ 2019 के अंतर्गत पौधरोपण किया। मंडी परिषद द्वारा वित्तपोषित 100 छात्रों की क्षमता वाले छात्रावास का भी शिलान्यास किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे संधू की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित 750 किलोवाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम का भी लोकार्पण किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ़ ए.के. सिंह व प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD