Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

पी.सी.एस 2019 परीक्षाओं में अभिमन्यु आई.ए.एस अकादमी के शानदार परिणाम, 40 से अधिक छात्रों को मिली सफलता

कुसुम बंसल, आई.आर.एस, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, मुंबई ने टॉपर्स को किया सम्मानित

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ , 06 Jul 2019

पी.सी.एस 2019 परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा ने एक बार फिर अभिमन्यु आई.ए.एस अकादमी की उत्कृष्टता को साबित कर दिया है, जिसमें अकादमी के छात्रों ने सफलता पूर्वक इस परीक्षा को उतीर्ण किया और शीर्ष स्थान प्राप्त किये। पी.सी.एस 2019 परीक्षा में संस्थान के 40 से अधिक छात्रों को सफलता मिली। शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों में सुखविंदर सिंह बराड़, बिरकर्ण सिंह, लार्सन, रविंदर सिंह, इश्मीत कौर, विश्वदीप मट्टू, जगनूर सिंह ग्रेवाल, जसप्रीत सिंह, सुमरिता, कंवल पुनीत कौर, परलीन कौर क्लेका, कार्तिक मट्टू, प्रभजोत कौर, बबनदीप सिंह, अरुण मुंडन, सिद्धार्थ अत्री, मुराद जसवीर सिंह गिल, दीपांकर गर्ग, रूपिंदर कौर, मानवजीत सिंह सिद्धू, सूरज, दिव्या सिंगला, विश्वजीत सिंह मान शामिल हैं। (रैंक के साथ पूरी सूची संलग्न है).इन परिणामों ने एक बार फिर अभिमन्यु आई.ए.एस अकादमी  की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति और उच्च स्तर के भरोसे को साबित किया हैं, जिसे संस्थान ने पिछले 20 वर्षों से बनाए रखा है। संस्थान का उद्देश्य पी.सी.एस और आई.ए.एस उम्मीदवारों को श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे छात्रों की समस्या सुलझाने और सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाया जा सके,  जो कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं।

आज चंडीगढ में आयोजित हुए एक विशेष सम्मान समारोह में श्रीमती कुसुम बंसल, आई.आर.एस, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, मुंबई ने पी.सी.एस 2019 टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी और उन्हें "न्यू इंडिया के आर्किटेक्टस" के रूप में वर्णित किया। उन्होंने सभी से ’न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए उनके लंबे करियर के दौरान उपलब्ध अवसरों का सही उपयोग करने का आग्रह किया। पी.सी.एस 2019 कि परीक्षा में सफल रहे उमीदवारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को अपने लंबे कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखते हुए विभिन्न चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। यह विश्वास व्यक्त करते हुए की सभी इन चुनौतियों का सफल समाधान निकालेंगे उन्होंने छात्रों के भविष्य के करियर में अव्वल आने की कामना की। आज आयोजित हुए इस समारोह में 150 से अधिक सिविल सर्विस एस्पिरेंट्स ने भी भाग लिया। श्री परवीन बंसल, सी.एम.डी अभिमन्यु ने इस अवसर पर कहा, “अभिमन्यु आई.ए.एस संस्थान इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए छात्रों को समग्र रूप से तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ ही अभिमन्यु आई.ए.एस अकादमी भारत में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए आज एक अग्रणी संस्थान बन गया है और यहाँ पिछले 20 वर्षों में 35000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया गया है, साल दर साल छात्रों में अभिमन्यु आई.ए.एस अकादमी के प्रति विश्वास बढ़ा है। अभी तक संस्थान द्वारा प्रशिक्षित 1315 से अधिक छात्रों ने यूपीएससी, सिविल सर्विसेज, स्टेट लोक सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की और शीर्ष रैंक भी हासिल किये हैं। वर्तमान में, अभिमन्यु अकादमी के चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में कोचिंग सेंटर हैं।

List of Achievers from Abhimanu IAS

S. No

RANK

NAME

1

1

Sukhwinder Singh Brar

2

1

Birkaran Singh

3

1

Larson

4

1

Ravinder Singh

5

2

Ishmeet Kaur

6

2

Vishavdeep Mattu

7

2

Jagnoor Singh Grewal

8

8

Pritpal Singh

9

3

Jaspreet Singh

10

3

Sumrita

11

3

Kanwal Puneet kaur

12

3

Parleen Kaur Kaleka

13

4

Karthik Mattu

14

5

Prabhjot Kaur

15

5

Babandeep Singh

16

6

Arun Mundan

17

6

Siddharth  Attri

18

7

Murad Jasvir Singh Gill

19

7

Deepankar Garg

20

8

Rupinder kaur

21

8

Manavjit Singh Sidhu

22

9

Suraj

23

9

Divya Singla

24

10

Vishavjeet Singh Maan

25

11

Jinsu Bansal

26

14

Rahul Bassi

27

15

Satvir Singh

28

16

Gultaj Kaur

29

17

Priyanka Kairon

30

18

Mehakmeet SIngh

31

19

Umesh Goyal

32

20

Satishwar Singh Dhillon

33

21

Aayush Gupta

34

23

Jatin Bansal

35

24

Navjot Kaur Sandhu

36

27

Rakesh

37

28

Pawanpreet Kaur Johal

38

29

Siloni Uppal

39

30

Prabhjeet Singh

40

34

Raghav Rattan Bhardwaj

 


 

Tags: Education

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD