Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

मैं किसके लिए भ्रष्टाचार करूंगा : मोदी

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश) , 16 Feb 2014

महंगाई रोकने में विफलता के लिए कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोर देकर कहा, "केवल मेरे जैसा व्यक्ति ही जो पारिवारिक बंधनों से मुक्त है, भ्रष्टाचार से लड़ सकता है।" शिमला से 175 किलोमीटर दूर हमीरपुर जिले में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "भारत के लोगों का काला धन विदेशों में पड़ा है। इन लोगों (कांग्रेसियों) ने देश को लूटा है और पैसे वहां छिपा रखे हैं।"मोदी ने कहा, "यदि कांग्रेसी भ्रष्ट नहीं हैं तो काला धन वापस लाने में हीलाहवाली क्यों हो रही है। यदि हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए तो हमें भ्रष्ट लोगों से मुक्त होना पड़ेगा।"उन्होंने कहा, "और मैं किसके लिए भ्रष्टाचार करूंगा..मेरे पास कुछ भी नहीं है..यह शरीर और दिमाग पूरी तरह देश को समर्पित है।" 

नौकरीपेशा लोगों को अपनी ओर खींचने का प्रयास करते हुए मोदी ने कहा, "सत्ता में आने पर हम काला धन वापस लाएंगे ओर उसे सरकारी खजाने में जमा करा देंगे। हम उसका एक निश्चित भाग उन नौकरीपेशा लोगों के बीच बांटेंगे जो ईमानदारी से अपना आयकर जमा कराते आए हैं।"तेलंगाना के मुद्दे पर संप्रग सरकार को घेरते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस विभाजन की राजनीति में संलिप्त है। यह 'जहर की खेती' करती है।"कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को बांटने और नया तेलंगाना राज्य बनाने का चुनाव किया है।मोदी ने केंद्र में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बनने का भरोसा जताया और कहा, "हमारा एजेंडा राष्ट्रीय विकास गठबंधन है।"

महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा किया था। महंगाई कम हुई क्या? क्या कांग्रेस के किसी नेता के पास इसका जवाब है?"पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ आए मोदी हिमाचली टोपी पहने हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आम आदमी की कोई परवाह नहीं करते।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, "जब अटलजी प्रधानमंत्री थे तब सेब उत्पादकों को अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य मिलता था।"उन्होंने कहा, "अब हिमाचल के सेब उत्पादकों को अच्छी कीमत नहीं मिल रही। लेकिन विदेश से आयातित सेब अच्छे दाम पर बिक रहे हैं।"राज्य में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों को लुभाने के प्रयास में मोदी ने कहा, "यह योद्धाओं और शहीदों की भूमि है। मैं उन पूर्व सैनिकों का स्वागत करता हूं जिन्होंने भाजपा को अपनाया है। यह वह पार्टी है जहां सदस्यता नहीं होती, बल्कि रिश्ता बनता है।"अपने भाषण में मोदी ने कहा कि 1.25 अरब की जनसंख्या वाले देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय जगह नहीं बना पाना दुख की बात है।उन्होंने कहा, "हमारे सैनिकों का सिर काटा जाता है। हमने कारगिल युद्ध में जवानों को देखा। मैंने उनकी बहादुरी देखी। वे शहादत के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारे पड़ोसी हम पर दबाव बनाने से बाज नहीं आते।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD