Saturday, 03 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

भारतीय सभ्यता मूलत: सामंजस्यवादी सौहार्दपूर्ण है : एम. वेंकेया नायडु

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की 550वीं जन्म जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2019

उपराष्ट्रपति एम. वेंकेया नायडु ने आज बल देकर कहा कि भारत की सभ्यता का आधार ही समन्वयवादी, समावेशी तथा सौहार्दपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि किसी और दर्शन या धर्म में समानता के सिद्धांत को इतने मौलिक रुप में नहीं अपनाया गया है जितना कि भारतीय दर्शन परंपरा मे जिसके मूल में हिंदू धर्म है।भारत में धार्मिक आजादी पर जारी हाल की रिपोर्टों की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने दोहराया कि सदियों से भारत भूमि पर विभिन्न विचारों, दर्शनों और मतों ने जन्म लिया और उनका अबाध प्रचार-प्रसार भी हुआ।गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म जयंती वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी करने के अवसर पर, उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की विविधता तो तीसरी सदी ईसापूर्व के सम्राट अशोक और खारवेल के अभिलेखों में ही परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को स्वीकार करता है जिसमें पूरे विश्व को ही एक परिवार माना गया है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता हमारे संविधान के अनुच्छेद 25 तथा 28 के तहत सबका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि संविधान की पूर्वपीठिका में ही भारत को एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र स्वीकार किया गया है जिसके तहत धार्मिक भेदभाव के परे हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी 5000 वर्षों के सांस्कृतिक मूल्यों का ही सार है।उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव भारत की महान आध्यात्मिक विभूतियों में से एक थे। वे भक्तिकालीन उदार आध्यात्मिक परंपरा के सच्चे प्रतिनिधि थे। 

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मनुष्य की आस्थाओं और विश्वास को कर्मकांडों और अंधविश्वास के खंडहरों से निकाल कर वापस सामान्य व्यक्ति के हृदय और आत्मा में स्थापित किया। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने नारी सशक्तिकरण पर गुरु नानक देव जी के उदार दृष्टिकोण को अनुकरणीय बताया।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संतुष्ट और खुशहाल जीवन जीने के लिये नैतिक और करुणामय मार्ग का प्रतिपादन किया। उन्होंने मानवता के तीन स्वर्णिम सिद्धांत प्रतिपादित किये - कीरत करो अर्थात अपनी जीविका मेहनत और ईमानदारी से कमाओं, नाम जपो अर्थात ईश्वरीय कृपा को अपनी आत्मा में और अपने चतुर्दिक महसूस करो तथा वांद छको अर्थात नि:स्वार्थ भाव से दूसरों के साथ अपनी समृद्धि बांटो।श्री नायडु ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने Share and Care की भारतीय परंपरा को सामाजिक नैतिकता का आधार प्रदान किया, जिसने गत 550 वर्षों से हमारा मार्ग दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ये कालातीत आदर्श आज कहीं अधिक प्रासंगिक है जब हम तीव्रतर दर से विकास कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारा विकास सर्वस्पर्शी और सौहार्दपूण होना चाहिए तभी वह स्थायी और सतत रह सकेगा। समृद्धि का कुछ ही हाथों में सीमित हो जाना, न केवल अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा बल्कि सामाजिक वैमनस्य भी पैदा करेगा।उपराष्ट्रपति ने आगाह किया कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में कोई भी वर्ग पीछे छूटना नहीं चाहिए। ‘एक समाज के रुप में हमारा कर्तव्य है कि संपन्न वर्ग दुर्बल वर्गों के हितों, तथा सम्मान की रक्षा करे।’

 

 

Tags: Venkaiah Naidu , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD