Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची

 

भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की : गुलाम नबी आजाद

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2019

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए संसद के उच्च सदन सवाल उठाया कि उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे को 'देशभक्त' बताने वाली अपनी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। आजाद ने भीड़ द्वारा लोगों को मार दिए जाने केमुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में यह कुकृत्य आदर्श बन गया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आजाद ने कहा, "राष्ट्रपति ने अपने संयुक्त संबोधन में बहुत सी बातें कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे और यह देश के नागरिकों के लिए गर्व की बात है।"राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आजाद ने कहा कि उन्हें इस बात से दुख पहुंचा, जब भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी ने महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताया। वह अब लोकसभा में हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, "मुझे दुख महसूस होता है। एक तरफ हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने कि बात करते हैं, दूसरी तरफ सरकार के ही कुछ सांसद उनके हत्यारे को देशभक्त बताते हैं। ये सब क्या है? यह हमारी समझ से परे है।"आजाद ने यह बात भाजपा की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संदर्भ में कही। प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान शहीद हेमंत करकरे के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के बाद महात्मा के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था।आजाद ने कहा, "मेरी शिकायत प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से इस बारे में है कि भाजपा प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की। उस पर आपने क्या कार्रवाई की।"उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और 'स्वच्छ भारत अभियान' जैसी केंद्रीय योजनाओं के कुल धन का 50 प्रतिशत से अधिक खर्च प्रचार पर करने और असल में योजनाओं को लागू कराने पर मात्र 20 प्रतिशत खर्च किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पहली बार है कि योजनाओं के बजाय प्रचार पर अधिक धन खर्च किया गया है।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD