Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें Indian Nursing Council, New Delhi grants approval to Aryans to start Post Basic B. Sc. Nursing Course पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म

 

पोंटा साहिब में 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विरसा संभाल गतका मुकाबले

गुरदीप सिंह सरहाली को हिमाचल प्रदेश ईसमा का कोऑर्डीनेटर बनाया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2019

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और गतका ऐसोसीएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विरसा संभाल गतका मुकाबले गुरुद्वारा पोंटा साहिब में करवाए गए। जिनमें उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की गतका टीमों ने भाग लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कोऑर्डीनेटर गुरदीप सिंह सरहाली ने बताया कि हरजीत सिंह गरेवाल, प्रधान नेशनल गतका एसोसिएशन और चेयरमैन इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी (ईसमा) के दिशा-निर्देशों के अधीन सिख युद्ध कला संबंधी जागरूकता पैदा करने के मनोरथ अधीन यह विरसा संभाल गतका मुकाबले करवाए गए। जिसमें चोटी के खिलाडिय़ों ने शस्त्र कला के जंगी करतब दिखाए। इस मौके पर प्रवक्ता ने सिख विरसे सम्बन्धी बच्चों को जानकारी दी और गुरू नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बलजीत सिंह सैनी, वित्त सचिव नेशनल गतका एसोसिएशन ने गुरदीप सिंह सरहाली को हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर ईसमा का कोऑर्डीनेटर और रतनजीत सिंह को हिमाचल प्रदेश गतका एसोसिएशन का संगठित सचिव नियुक्त किया।टूर्नामैंट के दौरान जजमैंट की मुख्य भूमिका नेशनल गतका प्रशिक्षक और रैफऱी विजय प्रताप सिंह की टीम ने बखूबी निभाई। इस मौके पर मुख्य मेहमान हरप्रीत सिंह मैंबर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पोंटा साहिब का विशेष सम्मान किया गया।इस मौके पर अन्यों के अलावा भाई गुरदीप सिंह पोंटा साहिब, हरिन्दर सिंह गतका प्रशिक्षक, डा. प्रीतम सिंह खेल डायरैक्टर संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी ख्याला, जालंधर, गुरचरन सिंह लाडी, गुरिन्दर सिंह मानसा, जोगराज सिंह फतेहगढ़ साहिब, जत्थेदार हरभजन सिंह उप प्रधान पोंटा साहिब, जंगीर सिंह मैनेजर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD