Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

सुखदेव सिंह ढींडसा पंजाब ओलम्पिक ऐसोसीएशन के लाईफ़ प्रैज़ीडेंट बने

पंजाब ओलम्पिक ऐसोसीएशन के चयन तक ब्रह्म मोहिन्द्रा वर्किंग प्रैज़ीडेंट नामज़द

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 15 Jun 2019

पंजाब ओलम्पिक ऐसोसीएशन (पी.ओ.ए) के प्रधान स. सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा अपनी स्वै-इच्छा से अपने पद छोडऩे के बाद उप-प्रधान श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को ऐसोसीएशन के चयन तक वर्किंग प्रधान नामज़द कर दिया।आज यहां पंजाब ओलम्पिक भवन में पी.ओ.ए की कार्यकारिणी मीटिंग और वार्षिक जनरल हाऊस में स. ढींडसा द्वारा 41 वर्ष प्रधान के तौर पर निभाई सेवाओं की सराहना की गई और सर्वसम्मिती से फ़ैसला किया गया कि स. ढींडसा के सभ्य नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए उनको पी.ओ.ए का लाईफ़ प्रैज़ीडेंट बनाया जाये। पी.ओ.ए द्वारा स. ढींडसा को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई दी गई और इस सम्मान को ऐसोसीएशन के लिए गौरवपूर्ण बात कहा गया। यह भी फ़ैसला किया गया कि स. ढींडसा द्वारा निभाई गई बेमिसाल सेवाओं के मान के तौर पर उनको बड़े समागम में समूचे खेल ऐसोसीएशनों और खिलाडिय़ों द्वारा सम्मिानित किया जायेगा।पी.ओ.ए की कार्यकारिणी मीटिंग में ऐसोसीएशन के उप-प्रधान और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को पी.ओ.ए के चयन तक ऐसोसीएशन का वर्किंग प्रैज़ीडेंट नामज़द करने का प्रस्ताव सर्वसम्मिति के साथ पास किया गया जिसको बाद में वार्षिक जनरल हाऊस ने भी पास किया। इस मीटिंग के दौरान श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को नेतृत्व अधीन कमेटी बनाने का भी फ़ैसला किया गया जो पंजाब सरकार से सम्बन्धित मामलों के बारे में संबंध कायम करेगी। मीटिंग के दौरान उपस्थित श्री ब्रह्म मोहिंद्रा और कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू द्वारा पी.ओ.ए को अपने ऐच्छिक कोटे में से 10-10 लाख रुपए के अनुदान देने का ऐलान किया गया जिसके लिए सभी सदस्यों ने धन्यवाद किया।

इससे पहले मीटिंग में पी.ओ.ए के सचिव जनरल राजा के एस सिद्धू ने मीटिंग की कार्यवाही चलाते हुये पिछले समय के दौरान हुए कामों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स. ढींडसा के नेतृत्व अधीन पी.ओ.ए द्वारा मोहाली में शानदार पंजाब ओलम्पिक भवन बनाया गया। मीटिंग के दौरान पी.ओ.ए के सीनियर उप-प्रधान श्री राजदीप सिंह गिल की कोशिशों की तारीफ़ की गई जिन्होंने भवन में हॉल ऑफ फेम बनाया। इस हॉल ऑफ फेम में पंजाब से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की तस्वीरें और उपलब्धियां दर्ज हैं।मीटिंग के दौरान यह भी फ़ैसला किया गया कि भवन में कनवैन्शन हॉल का नाम 'सुखदेव सिंह ढींडसा कनवैन्शन हॉल रखा जाये। मीटिंग के उपरांत समूह अधिकारियों ने ज़मीनी मंजिल पर बने 'हॉल ऑफ फेम को भी देखा। इससे पहले मीटिंग की शुरुआत में एसोसीएशन के कोषाध्यक्ष रहे श्री पी.एस.विर्क जिनका देहांत हो गया था, को याद करते हुये समूह अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दी। इस समय पी.ओ.ए के अधिकारियों में स. सिकन्दर सिंह मलूका, स परमिन्दर सिंह ढींडसा, पद्म श्री करतार सिंह, श्री एन एस कलसी, श्री के एस कंग, श्री तेजिन्दर पाल सिंह सिद्धू, श्री तेजा सिंह धालीवाल, श्री राजिन्दर कलसी, श्री प्रभजीत सिंह, श्री करमबीर सिद्धू, श्री गुरबीर संधू, श्री हरचरन सिंह भुल्लर, श्री पी आर सौंधी, अर्जुना ऐवार्डी श्री तारा सिंह, अर्जुना ऐवार्डी श्री जयपाल सिंह, खेल विभाग से डिप्टी डायरैक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी और ऐसोसीएशन के मीडीया सलाहकार श्री नवदीप सिंह गिल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa , Brahm Mohindra , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD