Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उप्र में कांग्रेस को मजबूत कर अगला विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Jun 2019

कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उप्र के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस को राज्य में मजबूत किया जाएगा और 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी की जाएगी।ज्योतिरादित्य ने यहां लोकसभा सीटवार समीक्षा के बाद पत्रकारों को बताया, "कांग्रेस को मजबूत करना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी करेंगे।"प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि इसका फैसला नेतृत्व ही करेगा।सिंधिया ने कहा, "जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की राय लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अब कार्यकर्ताओं को हार-जीत का चक्कर छोड़कर मिशन 2022 के लिए लगना होगा।"उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा, "अगले चरण में उपचुनाव की एक-एक सीट के बारे में स्थानीय नेतृत्व से चर्चा करके प्रत्याशियों के बारे में फैसला किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन के बारे में निर्णय लेंगे। अच्छे प्रत्याशियों को आगे करके फैसला लिया जाएगा।"इससे पहले सिंधिया ने करीब साढ़े छह घंटे तक लोकसभा सीटवार चुनावी नतीजों की समीक्षा की। उन्होंने दो-दो लोकसभा सीटों की एक साथ बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और सिंधिया से संबद्ध दोनों सचिव रोहित चौधरी और धीरज गूर्जर मौजूद थे। बैठकों में जिला-शहर अध्यक्षों ने बाहरी प्रत्याशियों द्वारा स्थानीय संगठन से तालमेल न करने की बात कही।प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, "प्रत्याशी चयन में स्थानीय संगठन की कोई राय नहीं ली जाती और प्रत्याशी ऊपर से थोप दिए जाते हैं। जमीन पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। चुनाव के समय बाहरी लोगों को बढ़ावा देने का खमियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ता है। इसीलिए इस बार चुनाव में अपने मूल कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए।"

 

Tags: Jyotiraditya Scindia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD