Monday, 27 March 2023

 

 

खास खबरें 'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे, टीम ने मनाया जश्न मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स : अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट में करियर खत्म? इटली ने यूरो क्वालिफायर में माल्टा को हराया पेड अकाउंट एकमात्र सोशल मीडिया होगा, जो मायने रखता है : एलन मस्क इंग्लैंड, पुर्तगाल ने यूरो 2024 क्वालिफायर में बैक-टू-बैक जीत हासिल की इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को मिले तत्काल इलाज : योगी आदित्यनाथ सलमान खान को धमकी भरा मेल भेजने वाला मुंबई पुलिस की हिरासत में आपसे ज्यादा मुझे कौन प्यार करेगा, सामंथा प्रभु का डेटिंग पर नया ट्वीट ट्विटर ने माना, सोर्स कोड के कुछ हिस्से गिटहब पर ऑनलाइन लीक हुए ब्राजील के नाइट क्लब में गोलीबारी में तीन की मौत सिलीगुड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, तीन गिरफ्तार बसपा सांसद से मिले अखिलेश यादव, अटकलों का बाजार गर्म मनीष तिवारी ने राहुल की अयोग्यता के खिलाफ दिया स्थगन नोटिस एलपीयू में एजुकेशन के 90% स्टूडेंट्स ने सीटीईटी परीक्षा पास की राहुल गांधी सपने में भी सावरकर नहीं हो सकते : अनुराग ठाकुर बीसीसीआई वार्षिक अनुबंध : रवींद्र जडेजा ए प्लस श्रेणी में हुए पदोन्नत व्हाट्सएप एंड्रॉइड पर नए 'ऑडियो चैट' फीचर पर काम कर रहा स्विस ओपन: सात्विकसैराज रन्किरेड्डी-चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल खिताब जीता विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था, मुझे खेल के प्रति उनका जूनून पसंद है: क्रिस गेल मैं और बघेल दोनों ओबीसी हैं और कांग्रेस ने हमें सीएम बनाया है : अशोक गहलोत कर्नाटक में अमित शाह ने कांग्रेस, बीआरएस पर साधा निशाना

 

बसपा उपचुनाव के सहारे साधेगी मिशन-2022 का लक्ष्य!

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Jun 2019

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उपचुनाव के सहारे वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का रास्ता तैयार करने की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद से उप्र में नंबर दो की हैसियत मिलने से मायावती को लगने लगा है कि पार्टी उपचुनाव में भी बहुत ज्यादा सीटों पर सफलता हासिल कर लेगी और अगले विधानसभा चुनाव में भी बाजी मार सकती है।लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा के उपचुनाव में भी बसपा के लिए हारने को कुछ है नहीं, जीतने को सारा मैदान और लड़ने का भरपूर माद्दा भी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर और सपा-कांग्रेस गठबंधन से अकेले लोहा लेकर भी मायावती अपना 'बेस वोट' बचाने में सफल रहीं हैं। इसीलिए बसपा मुखिया ने गठबंधन के बैगर ही उपचुनाव में अकेले हाथ अजमाने की सोची है। बसपा प्रमुख मायावती के पास उपचुनाव की 11 में से कम से कम चार सीटों पर जीत की उम्मीदें सजाने का आधार जरूर है।राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि गठबंधन में दोनों दलों के बीच यह सहमति बनी थी कि सपा लोकसभा चुनाव में मायावती को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश कर अपनी रजामंदी देगी, जबकि बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के पद का समर्थन करेगी। बसपा केंद्र की राजनीति में रहेगी और सपा उप्र की सियासत को संभालेगी। इसीलिए गठबंधन भी बना था, लेकिन चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने से दोनों के मंसूबों पर पानी फिर गया।हालांकि, भविष्य की राजनीति के लिए मायावती शायद अभी समीक्षा और संगठन की ताकत परखने के मूड में हैं। शायद इसीलिए उपचुनाव के लिए गठबंधन तोड़ने के बाद भी सपा से पूरी तरह ब्रेकअप न होने की बात कहकर फिर हाथ मिलाने का विकल्प खुला रखा है। उपचुनावों के नतीजे काफी हद तक एक इशारा कर ही देंगे कि अब अकेले सियासी सफर बसपा के लिए मुश्किल होगा या सामान्य।बसपा की इस समय विधानसभा में महज 19 सीटें हैं, जबकि पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें सपा को 47 और कांग्रेस को महज 7 सीटें ही मिली थीं। बसपा के नेताओं का कहना है कि उनके पास 2022 के चुनाव में रणनीति बनाने के लिए ठीकठाक वक्त है।राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी को अगर मजबूती मिलती है, तो उसके लिए 2022 विधानसभा का रास्ता आसान हो जाएगा। 

अभी हाल में आए परिणामों में बसपा को जो सफलता मिली है। वह उस उत्साह के साथ उपचुनाव में भाग लेने जा रही है।अभी बसपा के पास 19 विधायक हैं। ऐसे में वह चाहते हैं कि उपचुनाव के माध्यम से जो विधायक बढ़ सके वह बढ़ा ले, क्योंकि अभी ताजा-ताजा उन्होंने लोकसभा में सफलता पाई है। सपा की तुलना में बसपा की ज्यादा अच्छी तैयारी रहेगी। सकारात्मक सोच और भाजपा के लिए चुनौती में नंबर वन है। अगर बसपा के पास नंबर अच्छे आते हैं, तो विधानसभा में अपनी बात सशक्त तरीके से रख सकते हैं। उपचुनाव में अच्छी संख्या मिलने पर इनका मनोबल भी बढ़ जाएगा साथ ही मायावती का अपना लिटमस टेस्ट भी हो जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर अभी तक देखें तो देश में एक ही क्षेत्रीय दल मजबूत रहता है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र को देखें तो वहां से राकांपा चली गई। शिवसेना मजबूत हो गई। इसी प्रकार बिहार में जदयू मजबूत हो गई और राजद कमजोर हो गया। हर राज्य में यह लागू हो रहा है। उप्र एक ऐसा राज्य था जहां दोनों क्षेत्रीय दल खुद को सशक्त बताने की लड़ाई लड़ रहा था।राजनीतिक सच होता है उसके चलते कोई एक ही दल दावेदार के रूप में बचेगा। बसपा एक सशक्त दल के रूप में उभर रहा है। सपा कमजोर होती जा रही है। उप्र में आगे चलकर एक ही क्षेत्रीय दल बचेगा।वर्ष 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। जो योगी को चुनौती देगा, वह 2024 में देश में बड़ा चैलेंजर बनकर उभरेगा। इसीलिए अभी समय रहते सभी राजनीतिक दल समीक्षा की ओर आगे बढ़ रहे हैं।बसपा के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि बसपा इस बार भी चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग के प्रयोग को अपनाने वाली है। इसमें दलित मुस्लिम का गठजोड़ बनाने का प्रयास होगा। अधिक मात्रा में मुस्लिमों को सीटें भी दी जानें की बात सामने आ रही है। पार्टी ने बाकायदा सभी सांसदों को उनके क्षेत्र में आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर मेहनत करने और समीकरणों को तलाशने के लिए कह दिया गया है।नेता की मानें तो अगर उनकी पार्टी सपा के इस खास वोटबैंक पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेती है तो उसका रास्ता बहुत हद तक आसान हो जाएगा। बसपा का प्रयास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते एक मजबूत सरकार बनाएं।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD