Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

 

गतका खेल के डिजि़टलाईजेशन प्रोजैक्ट का लोकार्पण

ओलम्पिक में प्रवेश हेतु तैयार रोडमैप के मुताबिक चल रही है गतके के लिए योजनाबंदी- ग्रेवाल

Listen to this article

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 09 Jun 2019

गतका खेल में आज उस समय पर एक नया अध्याय जुड़ गया जब नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टूर्नामैंटों के दौरान पारदर्शिता कायम रखने और टूर्नामेंटों के डिजिटलाईजेशन प्रोजैक्ट को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल स्कोरबोर्ड समूह गतका जगत को समर्पित किया। इस डिजि़टलाईजेशन प्रोजैक्ट का लोकार्पण और स्कोरबोर्ड को समर्पित करने की रस्म संत बाबा कपूर सिंह जी सनेरां वालों ने नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका ऐसोसिएशन पंजाब के प्रधान अजय सिंह लिबड़ा की हाजिऱी में सम्पूर्ण की।गतका एसोसिएशन द्वारा आज यहां रैफ़रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय रिफरैशर कोर्स के समाप्ति समारोह के अवसर पर मुख्य मेहमान संत बाबा कपूर सिंह जी सनेरांं वालों ने गतका रैफ़रियों को गुरू की आशा के अनुसार आगे बढऩे, सिखी को प्रफुल्लित करने और गतके की तरक्की के लिए नम्रता, सूझ-बूझ और सहनशीलता जैसे गुण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुये प्रतिदिन नाम जपने के लिए भी कहा। उन्होंने नया स्कोरबोर्ड लांच करने के मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन, इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी और गतका एसोसिएशन पंजाब को मुबारकबाद भी दी।इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा जल्द ही गतका मैनेजमेंट सिस्टम भी चालू कर दिया जायेगा जिसके अंतर्गत गतका खेल सम्बन्धी सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटलाईजेशन का यह प्रोजैक्ट गतके को ओलम्पिक खेल में शामिल करवाने के लिए गतका रोडमैप के अनुसार किये जा रहे प्रयासों में से एक है और इस सम्बन्धी अन्य कामों पर काम भी चल रहे हैं।इस मौके पर गतका ऐसोसिएशन पंजाब के प्रधान अजय सिंह लिबड़ा ने भविष्य में पंजाब इकाई को और मज़बूत करने और जि़ला स्तर पर गतका खेल सरगर्मियाँ बढ़ाने सम्बन्धी अपने विचार पेश किये। 

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद गतका विद्यार्थियों को मुफ़्त स्टेशनरी मुहैया करवाई जायेगी। एसोसिएशन के जनरल सचिव उदय सिंह सरहिन्द ने गतका खिलाडिय़ों को गतका खेल की नियमांवली और टूर्नामैंट करवाने सम्बन्धी तैयार नियमों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर गतका रैफ़रियों को स्मार्ट शिनाख्ती कार्ड और सर्टीफिकेट भी बाँटे गए।इस मौके पर समूह गतका रैफ़रियों ने स्कोरबोर्ड को गतका टूर्नामेंटों में शामिल किये जाने पर बेहद ख़ुशी मनायी। गतका रैफऱी संतोख सिंह गुरदासपुर, विजय प्रताप सिंह होशियारपुर, समरपाल सिंह जम्मू और सुखचैन सिंह कलसानी, हरियाणा ने विचार-विमर्श में भाग लेते हुये नेशनल गतका एसोसिएशन के इस डिजि़टलाईजेशन प्रोजैक्ट के प्रयासों को गतका खेल के लिए युग परिवर्तन करार दिया। गतका प्रशिक्षक गुरप्रीत सिंह राजा अमृतसर, जोगराज सिंह मोहाली और मनप्रीत सिंह लुधियाना ने कहा कि डिजिटल स्कोरबोर्ड के द्वारा टूर्नामेंटों की स्कोरिंग होने से जहाँ रैफ़रियों के लिए बेहतर होगा वहीं टूर्नामैंट देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी गतका मैच जानकारी भरपूर साबित होंगे। गतका प्रशिक्षक मनसाहिब सिंह और लवप्रीत सिंह मुंडी खरड़ का कहना था कि स्कोरबोर्ड भविष्य की गतका प्राप्तियों के लिए एक और मील पत्थर साबित होगा।इस मौके पर दूसरो के अलावा जि़ला गतका एसोसिएशन मोहाली के प्रधान इंजी. कँवर हरवीर सिंह ढींडसा, जत्थेबंधक सचिव बलजिन्दर सिंह मुंडी खरड़, इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, हरियाणा गतका एसोसिएशन के जनरल सचिव और इसमा के स्टेट कोआर्डीनेटर सुखचैन सिंह कलसानी, नेशनल एसोसिएशन के प्रैस सचिव हरजिन्दर कुमार, और इसमा के साईबर सेल इंचार्ज वरुण भारद्वाज, गुरदयाल सिंह भुल्लारायी और प्रभजोत सिंह जालंधर भी शामिल थे।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD