Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

अजय सिंह लिबड़ा बने गतका ऐसोसिएशन पंजाब के राज्य अध्यक्ष

हरजीत ग्रेवाल ने रैफ़्रीयों को सही फ़ैसले लेने की दी हिदायत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2019

पंजाब की गतका खेल गतिविधियों को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए आज यहाँ गतका ऐसोसीएशन पंजाब की एक विशेष मीटिंग हुई जिस दौरान नौजवान नेता अजय सिंह लिबड़ा की गतका एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की गई और उनको पंजाब की समूची गतका जत्थेबंदी और कार्यकारिणी का नये सिरे से गठन करने के लिए भी अधिकारित किया।नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में हुई इस चयन मीटिंग के दौरान इस साल गतका टूर्नामैंट करवाने और रैफ्ऱी कैंप लगाने सम्बन्धी विचार-विमर्श भी हुआ।श्री लिबड़ा के राज्य अध्यक्ष चुने जाने पर श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका ऐसोसीएशन के दूसरे अधिकारियों ने बधाई देते हुए कामना की कि वह गतका खेल को पंजाब में और प्रफुल्लित करने के लिए पुरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री लिबड़ा ने ऐसोसीएशन के अधिकारियों और गतका रैफ्ऱीयों को संबोधन करते हुए कहा कि वह नेशनल गतका एसोसिएशन के सहयोग से पंजाब में गतका टूर्नामैंट और गतका प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए जल्द ही प्रोग्राम बनाएंगे।इस अवसर पर रैफ्ऱीयों को संबोधित करते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका टूरनामेंटों और जज्जमैंट के समय उनको सही फ़ैसले लेने की हिदायत दी और कहा कि वह गतका नियमावली के अनुसार ही गतका ग्राउंड में सही फ़ैसले लें।इससे पहले धर्म अध्ययन विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रमुख डा. गुरमीत सिंह सिद्धू और बाबा बन्दा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफ़ैसर अमनप्रीत सिंह ने विभिन्न विषयों पर गतका रैफ्ऱीयों को गुर इतिहास और सिख युद्ध कला सम्बन्धी जानकारी भरपूर विशेष लैक्चर दिए। उन्होंने गतका खिलाडिय़ों को गुरसिखी आधारित जीवन शैली अनुसार समाज में विचरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाकी खेल की अपेक्षा गत्तके का बड़ा अंतर यह है कि इस खेल के दौरान खिलाडिय़ों का जोशीलापन और आत्मरक्षा सहित सच्चा और शुद्ध रूप भी उजागर होता है।इस अवसर पर दूसरों के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, इसमा के साईबर सेल इंचार्ज वरुण भारद्वाज, जि़ला गतका एसोसिएशन मोहाली के अध्यक्ष कँवर हरवीर सिंह ढींडसा, गतका एसोसिएशन पंजाब के माझा जोन के कॉर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह राजा, जम्मू कश्मीर से इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी के कॉर्डीनेटर समरपाल सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD