Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

 

बद्दी में जैव विविधता संसाधनों पर सम्मेलन आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

बद्दी , 31 May 2019

हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से जिला सोलन के बद्दी में ‘प्रदेश में विद्यमान जैव विविधता और उद्योगों में इसका उपयोग’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया।प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव डी.सी राणा ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वैश्विक जैविक संसाधन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का अहम योगदान है। प्रदेश में काफी मात्रा में जैव संसाधनों की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक उत्पादों की स्थानीय प्रजातियां उपलब्ध होने से ग्रामीण स्तर पर सामाजिक व आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं हैं जिसे जैव विविधता बोर्ड, उद्योग, ग्रामीण विकास संस्थानों तथा शिक्षाविदों के सहयोग व समन्वित प्रयासां से सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जैव संसाधन सम्मेलन में प्रदेश के लोगों की आर्थिकी में बदलाव लाने के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और इसके सभी मूल्यवान घटकों के संरक्षण पर ध्यान केन्द्रित करना ही समय की मांग है।सम्मेलन में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष पी.एल गौतम, पूर्व महानिदेशक एन.बी.पी.जी.आर (नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्स) प्रो. पुष्पा कुमार लक्ष्यमणन, अध्यक्ष सी.आई.आई, हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद कर्नल शैलेश पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड शुभ्रा बैनर्जी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया।

 

Tags: Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD