Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनंतनाग में शहीद हुए दो बहादुर जवानों के वारिसों को वित्तीय सहायता के तौर पर एक- एक करोड़ रुपए के चैक सौंपे शहीद प्रदीप सिंह समाना हलके के साथ-साथ के पंजाब और देश का गौरव: चेतन सिंह जौड़ामाजरा हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल के ध्वजवाहक पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य भर में लिंग निर्धारण करने वाले तीन अवैध रैकेटों का किया पर्दाफाश सलमान खान ने अपने दबंग स्टाइल में गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म 'मौजां ही मौजां' का ट्रेलर लॉन्च किया इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल द्वारा दुनिया भर में गतके को बढ़ावा देने का फ़ैसला गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल

 

'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं : लालू प्रसाद

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 16 May 2019

बिहार के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव रविवार को होना है। उससे पहले नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और जोर पकड़ता जा रहा है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए इन्हें 'महागिरावटी' बताया है। चारा घोटाले के कई मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू ने गुरुवार को ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए लिखा, "'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करीब सभी चुनावी सभाओं में महागठबंधन को 'महामिलावटी' बताते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार वासियों के नाम एक संदेश लिखा था। लालू ने ट्वीट कर लिखा, "मेरे प्यारे बिहारवासियों। इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाजीगर द्वारा झूठ के फ्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं। इनके झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है।" उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं। इन दिनों वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD