शिरोमणि अकाली दल भाजपा के सांझे उम्मीदवार तथा पूर्व कैबनिट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के सुपुत्र सुखविन्द्र सिंह सुखी रखड़ा ने आज गांव रोहटा साहिब में स. रखड़ा के लिए जोरदार प्रचार मुहिम शुरू की। इस मौके गांव के लोगों द्वारा उनको लड्डूओं के साथ भी तोला गया। इस मौके उनके साथ सतविन्द्र सिंह टोहड़ा मैंबर एसजीपीसी, सतवीर सिंह खटड़ा, सर्कल जत्थेदार जोरावर सिंह खटड़ा, क्लब प्रधान कुलदीप सिंह चीना रोटा साहिब, अवतार इछेवाल, तेजी रोहटा, अमरीक सिंह रोहटा तथा गुरध्यान सिंह रोहटी बस्तां भी मौजूद थे।सुखविन्द्र सिंह सुखी रखड़ा ने बताया कि अकाली भाजपा के विकास कार्यां के आगे कांग्रेस का कद बहुत छोटा है। इस लिए उसका अकाली भाजपा के साथ कोई मुकाबला नहीं हो सकता। उनहोंने कहा कि अकाली भाजपा ने गत दस वर्षां में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किए हैं, जिनसे लोग भलीभांत अवगत हैं। उन्होंने कहा कि स. रखड़ा की जीत के बाद फिर विकास कार्यां की झड़ी लाई जाएगी। इस मौके सतवीर सिंह खटड़ा ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनावों के दौरान कांग्रेस का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा तथा अकाली भाजपा के उम्मीदवार स. सुरजीत सिंह रखड़ा को बड़ी लीड के साथ जीत दिलाई जाएगी।