Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

कांग्रेस 2009 का प्रदर्शन दोहराएगी : भूपिंदर सिंह हुड्डा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 10 May 2019

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने 2009 के प्रदर्शन को दोहराएगी, जब उसने राज्य की 10 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि इस साल आगे चल कर होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सरकार बनाने का लक्ष्य है।हुड्डा ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग केंद्र में सरकार बनाएगा। हुड्डा सोनीपत संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है और भगवा पार्टी दूसरे स्थान पर रहेगी। हुड्डा ने कहा, "मुझे लगता है कि 2009 दोहराया जा सकता है। हमने 2009 में नौ सीटें जीती थी। इस बार संभव है कि हम 10 सीटें जीतें। लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कई गुना अधिक सीटें जीतेगी। कांग्रेस ने 2014 में मार्च 44 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, "पार्टी के नेतृत्व वाले संप्रग की संभावना भी बहुत अच्छी है।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में किए अपने किसी भी वादे को पूरे करने में विफल रही है और किसानों की आमदनी घट गई है।उन्होंने कहा, "मैं मतदाताओं से कहता हूं कि जिन लोगों को 15 लाख रुपये मिले हों (भाजपा का 2014 का चुनावी वादा), वे भाजपा को वोट दें और अन्य लोगों को हमें वोट देना चाहिए। किसानों की लागत बढ़ गई है, लेकिन उनकी आमदनी घट गई है। नोटबंदी और जीएसटी का व्यापारियों पर विपरीत असर हुआ है। समाज का हर वर्ग पीड़ित है।"यह पूछे जाने पर कि जब उनकी मुख्य रुचि राज्य की राजनीति में है, फिर वह लोकसभा चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार गठित करना लक्ष्य है, लेकिन पहले लोकसभा चुनाव जीतना है।हुड्डा ने कहा कि वह यद्यपि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि वह पार्टी के निर्देश का पालन करेंगे।

उन्होंने कहा, "वर्ष 2004 में यही हुआ था। मैं विधायक था। पार्टी ने मुझसे लड़ने को कहा और मैं लड़ गया। मैं उस समय नेता प्रतिपक्ष था।"हुड्डा ने 2004 में रोहतक सीट से जीत दर्ज की थी, और विधानसभा चुनाव बाद उन्हें कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दे दी गई थी। उनके समर्थकों को लगता है कि इस बार भी वही स्थिति है।यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार पेश करेगी? उन्होंने कहा कि उद्देश्य कांग्रेस को सत्ता में लाने का है।उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का चुनाव विधायकों और हाईकमान की पसंद से होता है।"हुड्डा ने हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।उन्होंने कहा, "यह बिल्कुल फेल है। यह हरियाणा में लोगों के लिए गैरनिष्पादित संपत्ति हो गई है। यह सबसे अधिक भ्रष्ट है। कानून-व्यवस्था की हालत खराब है।"मोदी फैक्टर के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "किसी के पक्ष में कोई लहर नहीं है।"हुड्डा का मुख्य मुकाबला मौजूदा सांसद रमेश कौशिक और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला से है। उन्होंने कहा कि जेजेपी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाएगा।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD