Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सोमप्रकाश जी अनुभवी नेता, लोगों की समस्याओं का हल निकालना जानते है : अर्जुन मेघवाल

सोम प्रकाश को जीतायेगा हल्का शाम चौरासी-बीबी जोश

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 May 2019

अकाली भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश कैंथ के चुनाव प्रचार का आगाज आज विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी से शुरु हुआ। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व विधायिका बीबी महिंदर कौर जोश, शिरोमणि अकाली दल के शहरी जिलाध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व भर में हिंदुस्तान का नाम रोशन कर देश का गौरव बढ़ाया है। मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आंतकवादी घोषित कर नरेंद्र मोदी ने देश को अपनी वीरता का परिचय देते हुए देश को गौरवांवित किया। विकास की रफ्तार को देश की जनता थमने नहीं देना चाहती, उन्होंने कहा कि देश की एक ही मांग है नरेंद्र मोदी। जिसके लिए होशियारपुर से सोम प्रकाश जी की जीत जरुरी है।महिंदर कौर जोश ने कहा कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा शाम चौरासी में भारी बहुमत से सोम प्रकाश जी को जीत दिलवा कर लोकसभा में भेजा जाएगा। 

अकाली दल और भाजपा गठबंधन अपनी जी-तोड़ मेहनत के साथ मोदी सरकार की विकास नीतियों को जनता के बीच पेश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने समय में कई वादे किए थे, लेकिन विकास का कोई काम नहीं किया गया। कांग्रेस के झूठे वादों का धीरे-धीरे खुलासा होता जा रहा है। कैप्टन सरकार ने कर्जे माफ, घर-घर नौकरी, नशे पर नकेल लगाने जैसे कई लोक भलाई से जुड़े वादे किए थे, लेकिन अपना कोई भी वादा पूरा करने में सरकार नकामयाब रही। सोम प्रकाश जी जो जनता से जुड़ी समस्याओं, मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे भी और लोगों की समस्याओं के सार्थक हल भी निकालेंगे।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास निश्चित तौर पर किया जाएगा। हर वर्ग व हर जाति को मोदी सरकार की नीतियों पंहुचाने के लिए वह बचनवद्ध है। पंजाब सरकार ने एस.सी., एस.टी. बच्चों की स्कालरशिप रोककर जनता के साथ अन्याय किया है। उनका बनता हक उन्हें वापिस दिलवाया जाएगा।इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के गांव डगाना कलां, नसराला, नन्दाचौर, आलोवाल, हुसैनपुर, भूंगा, हरियाना, कपाहट, जनौड़ी के अलावा शामचौरासी कस्बे में चुनावी सभाएं आयोजित की गई।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Som Parkash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD