Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

 

'सुपर 30' के आनंद पर लिखी किताबें पसंद कर रहे लोग

5 Dariya News

पटना , 15 Apr 2019

चर्चित शिक्षण संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक और रितिक रोशन अभिनीत बायोपिक के लिए चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार पर कनाडा के मशहूर लेखक डॉ. बीजू मैथ्यू द्वारा लिखी तथा प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित चार पुस्तकें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर आजकल धूम मचाए हुए हैं।प्रभात प्रकाशन के राजेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि इन सभी पुस्तकों में आनंद कुमार की प्रतिकूल परिस्थितियों से निकलकर दुनिया में चर्चित होने के विषय के बारे में कनाडा के मशहूर लेखक डॉ. बीजू मैथ्यू ने लिखा है। उन्होंने बताया कि पुस्तक 'पापड़ वाला लड़का' में उनके पापड़ बेचने की कहानी से लेकर बायोपिक बनने तक की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावे इस पुस्तक में उनके सुपर 30 की स्थापना से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियर बनाने की कहानी है। उन्होंने बताया कि मिनी सीरिज के तहत चार पुस्तकें 'सक्सेस स्टेरी', 'पापड़वाला लड़का', 'एक हीरो का स्वागत' और 'सुपर 30 की ताकत' है। इन पुस्तकों में सुपर 30 के कई छात्रों के संस्मरण को भी सम्मिलित किया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सभी पुस्तकों जबरदस्त 'रिस्पांन्स' मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि बीजू मैथ्यू इससे पहले भी आनंद पर पुस्तकें लिख चुके हैं, जिसे पेंगुइन पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है और तीन अन्य भाषाओं में अनुवाद भी पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस पुस्तक पर आने वाली फिल्म 'सुपर 30' भी आधारित है। अभी हाल में ही 'ब्रिटिश कोलंबिया कम्युनिटी अचीवमेंट' अवार्ड से बीजू मैथ्यू को सम्मानित किया गया था।


 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD