Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई बदले की भावना नहीं : अरुण जेटली

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2019

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मध्यप्रदेश और कर्नाटक में आयकर विभाग के छापों को राजनीतिक बदले की भावना बताए जाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की।जेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि दोनों राज्यों में सरकारी निधियों की हेराफरी की गई जिसको लेकर आयकर विभाग द्वारा छापे मारे गए, लेकिन इन आरोपों पर अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताना नियमित प्रथा बन गई है। भ्रष्टाचार के मामले में बदले की भावना का दावा करना कभी भी उचित बचाव नहीं होता। जो लोग इतने बड़े भ्रष्टाचार का काम करते हैं उनका आकलन कार्रवाई के आधार पर ही किया जाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "कर्नाटक के संबंध में साक्ष्य सार्वजनिक हो चुका है कि जनकल्याण के लिए लोक निर्माण विभाग को किए गए आवंटन का इस्तेमाल इंजीनियरों द्वारा राजनीतिक उद्देश्य के लिए किया किया।"जेटली ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक संस्थागत तंत्र बनाया गया है जहां विकास और कमजोर वर्गो के सामाजिक कल्याण के लिए आवंटित धन राजनीति में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "दुखद है कि दोनों से किसी भी प्रदेश की सरकार ने आरोपों पर जवाब नहीं दिया है।"आरोपियों की दलील है कि सिर्फ उन पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है और उनके राजनीतिक विरोधियों की तलाशी क्यों नहीं हो रही है। इस पर जेटली ने कहा, "क्या कोई समानता का अधिकार है कि तब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकती जब तक विरोधियों पर आरोप न लगाया जाए? राजस्व विभाग उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करता है और वह तभी कार्रवाई करता है जब इस बात से संतुष्ट होता है कि तलाशी लेने का मामला है।"उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए खर्च होने वाले पैसे की हेराफेरी हो रही है जिससे ऐसे कार्य में लिप्त लोगोंे की मानसिकता का पता चलता है। जेटली ने कहा, "वे गरीबों को भी नहीं छोड़ते हैं। यह भारतीय राजनीति का पाखंड है। इस प्रकार का अन्याय करने के बाद वे न्याय की बात करने की धृष्टता करते हैं।"


 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD