Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया लोगों की शिकायतों का निपटारा

 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पुनरुत्थान की राह पर : राज बब्बर

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Apr 2019

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि पार्टी स्पष्ट रूप से पुनरुत्थान के मार्ग पर है। जमीन पर बदलाव महसूस हो रहा है और लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साह में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी की राह पर है।आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बब्बर ने फोन पर कहा, "पांच वर्षों तक लोगों ने देखा कि कैसे भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया और लोगों को मोदी सरकार की नीतियों के परिणामों से भी जूझना पड़ा। यह चुनाव बदलाव का चुनाव है और नतीजे इसे साबित करेंगे।"बब्बर ने कहा कि कई वर्षो बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव चला गया है और वे देख सकते हैं कि कांग्रेस नए भविष्य की ओर बढ़ रही है।"बब्बर ने स्वीकार किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से पार्टी को विशेषकर उत्तर प्रदेश में उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया, "हमारे पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का युवा नेतृत्व है। हमारे पास सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन व आशीर्वाद भी है और यह अनुभव व युवा का मिश्रण कांग्रेस के घोषण-पत्र में दिखाई देता है।"शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बब्बर ने कहा, "हम इस बात से बहुत खुश हैं और आने वाले दिनों में कई नेता पार्टी का हिस्सा बनेंगे, जो कि संकेत है कि कांग्रेस फिर से लौट रही है।"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हालांकि रविवार को देवबंद रैली में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा कांग्रेस पर किए हमले पर टिप्पणी से इनकार किया।उन्होंने कहा, "चुनाव में, जिसे जो अच्छा लगता है वह कहता है। हम ऐसे मुद्दे पर बेकार वक्त खर्च नहीं करना चाहते, बल्कि हम लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हमारा गठबंधन जनता के साथ है और हम इसे और मजबूत बनाएंगे।"फतेहपुर सीकरी से बब्बर के खिलाफ उनके पूर्व सहायक राज कुमार चहर मैदान में हैं, जिन्हें भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने गुड्डू पंडित को टिकट दिया है। पंडित पहले बसपा से सपा और फिर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन अब वह बसपा में हैं।

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD