भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन" /> महिला हॉकी : भारत ने मलेशिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी
Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

महिला हॉकी : भारत ने मलेशिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी

Listen to this article

5 Dariya News

कुआलालम्पुर , 04 Apr 2019

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में मलेशिया के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।भारत के लिए इस जीत में सबसे अहम भूमिका वंदना कटारिया ने निभाई और कुल दो गोल किए। लालरेमसियामी ने भी एक गोल दागा। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर में हालांकि, कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबले का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मलेशिया को तीसरे मिनट में मिला, लेकिन वे बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। लालरेमसियामी ने पांचवें और नवनीत कौर ने सातवें मिनट में गोल करने का प्रयास किया। नौवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालंकि, इतने मौके मिलने के बाद भी मेहमान टीम बढ़त नहीं बना पाई। दूसरा क्वार्टर भारत के लिए बेहतरीन रहा। 17वें मिनट में वंदना ने दमदार खेल दिखाते हुए गोल किया। मेहमान टीम पूरी तरह से मलेशिया पर हावी नजर आई जिसका लाभ उसे अगले क्वार्टर में भी मिला। भारत ने तीसरे क्वार्टर में तीन पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन 38वें मिनट में युवा स्ट्राइकर लालरेमसियामी ने गोल करने के मौके को जाया नहीं किया और गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मेहमान टीम ने आखिरी क्वार्टर में भी कोई बड़ी गलती नहीं की। 60वें मिनट में वंदना के दूसरे गोल ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD