Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

 

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का साथ दिया : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आलो (अरुणाचल प्रदेश) , 30 Mar 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के 55 साल और लोगों की सेवा के पांच साल में अंतर करें।अरुणाचल प्रदेश के मध्य भाग में यहां एक रैली में मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल से वह नए भारत का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "पांच साल जनता की सेवा करने और 55 साल सत्ता का आनंद लेने के बीच अंतर है। कांग्रेस भ्रष्टाचार का साथ देती है चाहे वह दिल्ली में या किसी राज्य की सरकार में हो।"अरुणाचल प्रदेश पूर्व और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम की दो लोकसभा सीटों और प्रदेश विधानसभा की 60 सीटों के पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन की मांग करते हुए मोदी ने कहा, "जनता का महत्व नहीं समझना कांग्रेस की पुरानी आदत है।"गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश पश्चिम सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम टुकी है।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले पांच साल से नए भारत का निर्माण करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इस बात से खुश हूं कि मैं अरुणाचल को नये भारत का इंजन बनाने में सक्षम रहा हूं।"उन्होंने कहा, "आजादी के सात दशक बाद इस चौकीदार को अरुणाचल प्रदेश को रेलवे और हवाई सेवा के मानचित्र पर लाने का मौका मिला। सात दशक बाद मुझे अरुणाचल प्रदेश को एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ने का मौका मिला।"उन्होंने कहा, "मैं अरुणाचल प्रदेश की बेटी को जब दिल्ली पुलिस की स्वाट स्क्वाड में देखता हूं तो मुझे गर्व होता है। मैं जब इस धरती की बेटी को एवरेस्ट विजेता बनते देखता हूं तो मुझे गर्व होता है।" इस मौके पर भाजपा समर्थक उनके नाम के जयकारे लगा रहे थे। मोदी ने कांग्रेस पर आतंकी संगठनों के सरगनाओं की भाषा बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान आपने उनका (कांग्रसे) रवैया देखा, जब भारत ने आतंकियों को उनके ही ठिकाने पर मारा। जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं तो वे (कांग्रेस नेता)मजाक उड़ाते हैं। भारत को जिन बातों पर गर्व है वे उनका श्रेय नहीं देते हैं। वे आतंकियों को अपना मानते हैं। पाकिस्तान में उनकी तारीफ होती है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD