Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2019

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।इस मौके पर गंभीर (37) ने देश सेवा का मौका देने के लिए भाजपा का आभार जताया।गंभीर ने भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रभावित होकर मैं इस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं यह अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं देश को आगे ले जाने व इसे रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए कार्य करूंगा।गौतम गंभीर दिल्ली के राजेंद्र नगर के निवासी है। उन्होंने 2014 में पंजाब की अमृतसर सीट के लिए जेटली के पक्ष में प्रचार किया था। जेटली यह सीट हार गए थे।भाजपा ने हालांकि उस निर्वाचन क्षेत्र की घोषणा नहीं की, जहां से गंभीर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पुष्ट सूत्रों का कहना है कि वह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से मौजूदा समय में मीनाक्षी लेखी सांसद हैं।जेटली ने कहा कि भाजपा का बीते दशक में विस्तार हुआ है और हमें कैडर आधारित पार्टी कहा जाता था और अब हम कैडर आधारित जन पार्टी हो गए हैं।गंभीर ने भाजपा में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।गंभीर ने 4 दिसंबर 2018 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आधिकारिक रूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी।गंभीर ने 58 टेस्ट में 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक व 22 अर्धशतक शमिल हैं। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.68 की औसत से 5,238 रन बनाए हैं।

 

Tags: Arun Jaitley , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD