Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

नरेंद्र मोदी ने नए भारत के निर्माण को संभव बनाया : अरुण जेटली

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2019

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को बीते पांच वर्षो की सरकार की उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि मोदी ने नए भारत के सपने को साकार कर अपने अथक ढृढ़ता को दर्शाया है।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कई भारतीय पर्यवेक्षकों ने तेजी से निर्णय लेने और उसे लागू करने की मोदी की क्षमता की प्रशंसा की है और इसलिए भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मोदी है तो मुमकिन है का नारा चुना है।जेटली ने सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए कहा कि भारत बीते पांच वर्षो में बिना कोई कर बढ़ाए दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, बीते पांच वर्षो में ग्रामीण स्वच्छता से लेकर हाइवे तक, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत से लाखों भारतीय के स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना द्वारा करोड़ों लोगों का वित्तीय समावेशन, मुद्रा योजना द्वारा स्व-रोजगार जैसे कदम उठाए गए हैं।जेटली ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि गैर आरक्षित वर्गो के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।उन्होंने कहा, भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम (2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के एयर स्ट्राइक) को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन मिला। भारत ने यह दिखाया है कि हम आतंक के उद्गम स्थल पर हमला करने के लिए अपरंपरागत तरीके अपनाने के इच्छुक हैं। यह नए भारत को दर्शाता है।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD