Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की सचिव खेल परिषद ने दक्षिण कश्मीर में जनजातीय क्षेत्रों का दौरा किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

अंतर कॉलेज गतका चैंपियनशिप में नारंगवाल कॉलेज रहा अव्वल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2019

पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ में समाप्त हुए अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों में गोविन्द नेशनल कॉलेज, नारंगवाल की टीम अव्वल रही। इस दो दिवसीय टूर्नामैंट में पंजाब यूनिवर्सिटी अधीन आते 10 कॉलेजों की गतका टीमों ने भाग लिया।विजेता खिलाडिय़ों को यूनिवर्सिटी के खेल डायरैक्टर परमिन्दर सिंह आहलूवालीया ने सम्मानित किया। इस दो दिवसीय अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों के दौरान नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी की रैफऱी कौंसिल टीम में उदय सिंह सरहिंद, गुरमीत सिंह राजपुरा, हरकिरन जीत सिंह फाजिल्का, अमनदीप सिंह पटियाला, मनसाहिब सिंह, कुलविन्दर सिंह, चतर सिंह फ़तेहगढ़ साहिब ने विशेष योगदान देते हुए मुकाबलों को बेहतर तरीके से संपूर्ण करवाया।इन अंतर-कॉलेज गतका मुकाबलों के दौरान फ्री-सोटी (टीम इवेंट) में गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला स्थान, डी.ए.वी. चण्डीगढ़ ने दूसरा स्थान तथा श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज चण्डीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि इकहरी सोटी (टीम इवेंट) में डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ ने पहला, गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने दूसरा स्थान तथा स्वामी परमानंद महाविद्यालय कॉलेज मुकेरियाँ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।फ्री-सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल के विद्यार्थी कुलविन्दर सिंह ने पहला, डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ के इन्द्रजीत सिंह ने दूसरा और श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज चण्डीगढ़ के तरनजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इकहरी सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में डी.ए.वी. कॉलेज चण्डीगढ़ के विद्यार्थी मनदीप सिंह ने पहला, गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल के सन्दीप सिंह ने दूसरा और स्वामी परमानंद महाविद्यालय कॉलेज मुकेरियाँ के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।लड़कियों के गतका मुकाबलों के दौरान फ्री-सोटी (टीम इवेंट) में गुरू तेग़ बहादुर कॉलेज (महिला) दसूहा ने पहला, गुरू नानक कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा और सरकारी कॉलेज लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इकहरी सोटी (टीम इवेंट) में गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला, पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज (महिला) चण्डीगढ़ ने दूसरा और गुरू नानक कॉलेज, श्री मुक्तसर साहिब की लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया।फ्री-सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में सरकारी कॉलेज लुधियाना ने पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ ने दूसरा और गुरू तेग़ बहादुर कॉलेज (महिला) दसूहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इकहरी सोटी (व्यक्तिगत) मुकाबलों में गोविन्द नेशनल कॉलेज नारंगवाल ने पहला, गुरू नानक कॉलेज, श्री मुक्तसर साहिब ने दूसरा स्थान तथा पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज (महिला) चण्डीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD