Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया

बक्सर और खुर्जा ताप विद्युत संयत्र की आधारशिला रखी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 09 Mar 2019

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 9 मार्च, 2019 को उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा का दौरा किया और वहां विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।प्रधानमंत्री ने मेट्रो के नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी खंड का वीडियो लिंक के जरिए उद्घाटन किया और उत्‍तर प्रदेश के खुर्जा तथा बिहार के बक्‍सर में 1320 मेगावाट क्षमता वाले दो ताप विद्युत संयंत्रों की आधारशिला रखी।श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरात्‍त्‍व संस्‍थान का भी उद्घाटन किया और इस अवसर पर संस्थान परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  बाद में वे परिसर में बनाया गया दीनदयाल उपाध्‍याय संग्रहालय भी देखने गए।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा पूरी तरह से एक नया रूप ले चुका है। वह अब विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने के रूप में पहचाना जाता है। उन्‍होंने कहा कि नोएडा देश के मेक इन इंडिया केन्‍द्र के रूप में विकसित हो रहा है। इस संदर्भ में उन्‍होंने नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्‍ट्री सहित वहां मौजूद कई इलेक्‍ट्रानिक कंपनियों का जिक्र भी किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्‍तर प्रदेश के जेवर में बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से न केवल लोगों को सुविधा होगी बल्कि यह आर्थिक रूप से भी  राज्‍य के लिए फायदेमंद होगा। उन्‍होंने देश में बन रहे कई अन्‍य हवाई अड्डों का भी इस मौक पर जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि उड़ान योजना के माध्यम से केंद्र सरकार छोटे शहरों को भी विमान सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में बिजली क्षेत्र को सुधारने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बिजली उत्पादन के सभी चार पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण और कनेक्शन शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा कि इससे बिजली क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है और एक राष्ट्र-एक ग्रिड की कल्पना साकार हुई है। सरकार नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर भी पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक विश्व, एक सूर्य और एक ग्रिड’ उनका सपना है।प्रधानमंत्री ने बक्सर और खुर्जा में बनाए जाने वाले ताप विद्युत संयंत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश के विकास को गति मिलेगी तथा उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही आस-पास के राज्यों में बिजली की उपलब्धता में बड़ा बदलाव आएगा।पंडित दीनदयाल उपाध्याया पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह संस्थान देश और विदेश के छात्रों के साथ ही अनुसंधानकर्ताओं को उत्साहवर्धक शैक्षणिक वातावरण और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारतीयों के मजबूत सहयोग से ही एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी और साथ ही आतंकवाद का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त फैसले लेती रहेगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD