Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

कर्मचारी सरकार की रीढ़ : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाहन , 01 Mar 2019

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश गैर राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा नाहन में आयोजित ‘अभिनन्दन समारोह’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं क्योंकि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना सरकार और कर्मचारियों का दायत्वि है ताकि हिमाचल प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य बन सके।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में नई पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से किए जाने वाले योगदान को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस निर्णय से राज्य के 80 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का समाधान किया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर वित्तीय लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को राहत देने के लिए उनके मानदेय और वेतन में वृद्धि की गई है और भविष्य में भी कर्मचारियों के सभी वास्तविक मुद्दों का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने जिला सिरमौर के नाहन में एनजीओ भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारियों संघों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है और उन्हें अनेक प्रकार के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं।एन.जी.ओ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बी ने विभिन्न कर्मचारी संघों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की विस्तृत जानकारी दी।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, संसद सदस्य वीरेन्द्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी ओर सुरेश कश्यप, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर, एन.जी.ओ के कार्यक्रम संयोजक वेद शर्मा, नाहन यूनट एन.जी.ओ के प्रधान आकाश बिश्नोई भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD