Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात पद्म भूषण इंजीनियर जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या कल, 16 अप्रैल, 2024 को पीईसी में आयोजित की जाएगी सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कॉस्मेटोलॉजी कॉलेज आईआईएमसीबी का उद्घाटन किया जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आप ने 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मोदी-भाजपा की तानाशाही खत्म करने के लिए जनता तैयार दोआबा में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, क़द्दावर दलित नेता और पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू आप में शामिल गुरु रविदास विश्व महा पीठ इकाई ने फतेहगढ़ साहिब में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच और एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी शिविर का किया आयोजन भाजपा एससी मोर्चा ने बाबा साहब की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर युवा शक्ति ने ही बनाया भाजपा को सबसे मजबूत और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल- संजय टंडन चंडीगढ़ की जनता की अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र - शक्ति प्रकाश देवशाली अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा संविधान निर्माता डा. बी.आर अंबेडकर के 133वें जन्मदिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हर वोट होता है कीमती, कभी-कभार मामूली अंतर से भी हो जाती है जीत: अनुराग अग्रवाल

 

जल संरक्षण और प्रबंधन को जन-आंदोलन बनना होगा- नितिन गडकरी

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 प्रदान किए गए, जल प्रबंधन में महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश सर्वश्रेष्ठ तीन राज्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2019

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण तथा सड़क यातायात, राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सचिव श्री यू.पी. सिंह के साथ संयुक्त रूप से 14 वर्गों में 82 राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए।उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि भारत में पानी की कोई कमी नहीं है, बल्कि जल प्रबंधन समुचित रूप से मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि समूचे जल संसाधन सेक्टर के लिए एक नये दृष्टिकोण की आवश्यकता है और राष्ट्रीय जल पुरस्कार इस दिशा में एक अच्छा कदम है। भारत में जल के कारगर प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि ओखला बराज से 400 एमएलडी पानी का उपचार किया जाएगा और उसे वजीराबाद बराज के जरिए दिल्ली में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कई परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नहर से सिंचाई के स्थान पर पाइप के जरिए सिंचाई करने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पानी को बचाया जा सके। इसी तरह मौजूदा नहरों को भी पक्का बनाया जा रहा है, ताकि पानी का नुकसान न हो सके।स्वच्छ गंगा अभियान के बारे में श्री गडकरी ने कहा कि कुम्भ मेले में पानी ‘निर्मल’ और ‘अविरल’ रहा तथा लोगों ने स्वच्छ पानी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि गंगा में डॉलफिन, कच्छुए और पक्षियों की मौजूदगी से पता लगता है कि नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है।राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विषय में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 12 वर्षों के अंतराल के बाद इन पुरस्कारों को फिर से शुरू किया गया है। यह जल संरक्षण के विषय में जागरूकता फैलाने का एक बड़ा कदम है। 

उन्होंने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने मंत्रालय से आग्रह किया कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार हर वर्ष आयोजित की जाएं और उन्होंने प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि अगला पुरस्कार और भी बेहतर होगा।अपने स्वागत भाषण में सचिव श्री यू.पी. सिंह ने कहा कि जहां तक जल संसाधन का प्रश्न है, तो वह एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के समय की तुलना में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता इस समय एक-चौथाई है। पुरस्कारों के बारे में श्री यू.पी. सिंह ने कहा कि देश भर से लगभग 376 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार 14 वर्गों में प्रदान किए गए, जिनमें 6 जोनों के सर्वश्रेष्ठ जिले, सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ नगरनिगम, जल संसाधन के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने/नवाचार/अनुसंधान, सर्वश्रेष्ठ जागरण अभियान, जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने वाले सर्वश्रेष्ठ टीवी शो, हिन्दी/अंग्रेजी/क्षेत्रीय भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ अखबार, परिसर में पानी के कारगर इस्तेमाल करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ संस्थान इत्यादि शामिल हैं। पुरस्कारों में ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र शामिल हैं। पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों के लिए क्रमशः 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए गए।सर्वश्रेष्ठ राज्य वर्ग में महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। महाराष्ट्र की तरफ से चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री गिरिश महाजन, जल संसाधन और कमान क्षेत्र विकास तथा जल संसाधन मंत्री श्री राम शिंदे ने पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ जल नियामक प्राधिकरण का पुरस्कार महाराष्ट्र जल संसाधन नियामक प्राधिकरण, पुणे को प्राप्त हुआ।

 

Tags: Nitin Gadkari , Arjun Ram Meghwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD