Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

राष्ट्रपति ने वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार प्रदान किए

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2019

राष्ट्रपति ने आज नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार क्रमश: श्री राजकुमार सिंहजीत सिंह, छायानट (बांग्‍लादेश का ए‍क सांस्‍कृतिक संगठन) और श्री राम वनजी सुतार को प्रदान किए।इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्‍कार भारत की सांस्‍कृतिक परंपराओं और हमारी सभ्‍यतामूलक संपदा का एक महोत्‍सव है, चाहे यह साहित्‍य का क्षेत्र हो अथवा संगीत का, कला का हो अथवा नाटक का, शिल्‍पकला हो या हस्‍तकला, डिजाइन हो या डिजिटल कला। हमारे देश के प्रत्‍येक क्षेत्र की एक विशिष्‍ट सांस्‍कृतिक पहचान है। इसके बावजूद भी इसका सार है यह कि संस्‍कृति हमें विभाजित नहीं करती, बल्कि सभी भारतीयों और पूरी मानवता को एकता और भाईचारे के सूत्र में पिरोती है।पुरस्‍कार विजेताओं के योगदान के बारे में चर्चा करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि श्री राजकुमार सिंहजीत सिंह मणिपुरी नृत्‍य के हमारे सबसे बड़े पुरोधाओं में शामिल हैं। उन्‍होंने मणिपुर की सदियों पुरानी कला की इस विधा को न केवल आधुनिक संवेदनाओं से जोड़ा, बल्कि देश के अन्‍य हिस्‍सों से भी जोड़ा। छायानट एक ऐसा संगठन है जिसने बांग्‍लादेश में रबीन्‍द्रनाथ टैगोर के कार्यों और उनके दर्शन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी किया है। श्री राम वनजी सुतार एक ऐसे शिल्‍पकार और विद्वान हैं, जो कला की एक ऐसी परंपरा का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, जो हमारे हजारों वर्ष पुराने प्राचीन अतीत का हिस्‍सा है। इन दिनों वे स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी के लिए काफी जाने जाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्‍य लोगों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा शामिल हैं।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD