Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाईयों का पहला सम्मेलन आयोजित हुआ

सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में एक : कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2019

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाईयों का पहला वार्षिक सम्मेलन आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।सम्मेलन के दौरान मीडिया इकाईयों के कामकाज की समीक्षा की गई। सम्मेलन का केन्द्र बिन्दु अपने दैनिक कार्यकलाप में मीडिया इकाईयों के बीच परस्पर समन्वय सुनिश्चित करना था। सम्मेलन में संचार के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कर्नल राठौड़ ने भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और इस तथ्य को रेखांकित किया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। उन्होंने आईआईएस अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन के लिए मिशन दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से नये युग के संचार उपकरणों को अपनाने और उपयोग करने का आग्रह किया। श्री राठौड़ ने कहा कि मीडिया इकाईयों की परीक्षा इस बात से संबंधित है कि वे जमीनी स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर पाने में कितना सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संवाद में क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण है। श्री राठौड़ ने आईआईएस प्रशिक्षुओं को विदेश में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। यह दोनों स्तरों पर होना चाहिए- नियुक्ति के समय तथा सेवा के दौरान।सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अमित खरे ने कहा कि प्रभावी आऊटरीच के लिए मीडिया इकाईयों को परस्पर समन्वय को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने परिणाम आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर बदलते प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय बनाया जाना चाहिए।सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पूरे देश की विभिन्न मीडिया इकाईयों में कार्य कर रहे 125 अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD