Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

राहुल को बताना होगा कि वाड्रा ने देश को टुकड़ों में कैसे बांटा : भाजपा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2019

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन में कथित संपत्ति के आरोपों पर हमला करते हुए सवाल किया कि उन्होंने कैसे देश को टुकड़ों में बेचकर वह संपत्ति खरीदी।वाड्रा और फरार हथियार व्यापारी संजय भंडारी के लंदन निवासी रिश्तेदार सुमित चड्ढा के बीच नौ ई-मेल में हुई कथित बातचीत को साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गांधी को बातों को घुमाना बंद कर देना चाहिए और बताना चाहिए कि कैसे उनके बहनोई ने देश को लूटा।पात्रा ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने लंदन में पांच स्थानों पर संपत्तियां खरीदीं जिनमें सैंट जोंस वुड में वेलिंगटन मार्ग पर 37 करोड़ का घर, अपर ब्रुक स्ट्रीट में 3.2 करोड़ रुपये का एक फ्लैट, सैंट जोंस वुड में एल्रिंगटन मार्ग पर एक घर का हिस्सा, क्लैप्टन में साराटोगा मार्ग में छह फ्लैट और एड्गवेयर मार्ग पर तीन फ्लैट्स हैं।पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वे (राहुल) कई मुद्दों पर बात करते हैं। बातें घुमाना छोड़ो और उत्तर दो कि आपके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने कैसे देश को लूटा. उन्होंने कैसे देश को टुकड़ों में बेचकर लंदन में संपत्तियां खरीदीं।

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने गुरुवार को दूसरे चरण की पूछताछ के लिए हाजिर हुए वाड्रा को सुमित चड्डा से उनकी बातचीत के ईमेल दिखाए गए।वाड्रा पर लंदन में 19 लाख पाउंड की अघोषित संपत्ति के आरोप में मामला चल रहा है।आयकर विभाग द्वारा एक अन्य मामले में वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा का नाम आने के बाद उनके खिलाफ नए काला धन अधिनियम के तहत धन शोधन और भंडारी के खिलाफ कर कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।ईमेल में मिस्टर बी और मिस्टर एम के नाम से उल्लिखित लोगों के बारे में बात करते हुए पात्रा ने दावा किया कि इन नामों का उपयोग मनोज अरोड़ा और संजय भंडारी के लिए किया गया है।वाड्रा की स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी में काम करने वाला अरोड़ा मामले में प्रमुख संदिग्ध है क्योंकि उसे उसके मालिक के विदेशों में किए गए निवेशों और खरीदारियों की जानकारी थी।पात्रा ने कहा, बेशक आपको रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के लिए जगह की जरूरत है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को निकाल देंगे और रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों का स्वागत करेंगे। उनका यह उद्देश्य है।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD