Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की प्रशासनिक परिषद ने अनुसंधान केंद्र, अनंतनाग के लिए भूमि हस्तांतरण, दूध प्रसंस्करण केंद्र, बडगाम को मंजूरी दी

 

सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का समय संदिग्ध : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2019

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह सामान्य श्रेणी के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के लिए 10 फीसदी आरक्षण के फैसले को मंजूरी देने का स्वागत करती है। हालांकि, कांग्रेस ने इसके समय को लेकर सवाल उठाया, क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया है।राज्यसभा में संविधान (124वां संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि इसे क्यों अचानक से लाया जा रहा है। यह (संसद का) अंतिम सत्र है..इसके बाद चुनाव है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साढ़े चार सालों के शासन के दौरान विधेयक क्यों नहीं लाई। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद इस फैसले पर जोर दिया है।आनंद शर्मा ने कहा, आप (भाजपा) को संदेश मिला कि आप सही रास्ते पर नहीं हैं। अब (आम) चुनाव करीब है।शर्मा ने कहा, आप एक बड़ा संदेश जल्द हासिल करने जा रहे हैं। यह विधेयक एक ऐसी सरकार द्वारा लाया गया है, जो पहले ही जाने की स्थिति में है।आनंद ने सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि अगर 10 फीसदी आरक्षण लागू होता है तो किन लोगों को फायदा होगा।सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने विधेयक को पारित करने के लिए सदन में प्रस्तुत किया।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने वंचितों, पिछड़ों व कमजोर तबकों को शिक्षा, नौकरियों के फायदे मुहैया कराने के मकसद से आरक्षण की अवधारणा का समर्थन किया।उन्होंने संविधान संशोधन विधेयक को संसद में लाने से पहले सभी पार्टियों को विश्वास में नहीं लेने के लिए सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा, इस सरकार की प्रवृत्ति कानून बनाने या संविधान संशोधनों के दौरान संसद का सम्मान नहीं करने व विधायी समीक्षा से बचकर निकलने की है। मैं इसकी निंदा करता हूं। यह लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था का जानबूझकर अनादर है।शर्मा ने हर साल दो करोड़ नई नौकरियां सृजित करने के वादे को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में नौकरियों की संख्या 2016-17 के दौरान 11.85 लाख से कम होकर 11.31 लाख हो गईं और उसके बाद 2017-18 में नौकरियों की संख्या 10.88 लाख रह गई।कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने व रोजगार सृजन करने की अपील की।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD