Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें भारतीय वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 760 अरब डॉलर को पार करने के लिए तैयार : पीयूष गोयल राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से 500 से अधिक ऐप्स को आई4सी की सिफारिश पर बैन किया गया: अमित शाह कांग्रेस ने मुझे जेल भेजने के लिए कई बार बिछाया था जाल, आज कुछ दल मिलकर चला रहे हैं भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान - पीएम नरेंद्र मोदी सड़क सुरक्षा पर शिक्षा भारत में सुरक्षा मानकों में सुधार की कुंजी : नितिन गडकरी टैगोर के अकादमिक विचारों को दर्शाती है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : द्रौपदी मुर्मू पीएमएलए की धारा 50 को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस आईपीएल के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे बेन स्टोक्स 'सुट्टा' के लिए काम करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला: जान कुमार शानू जैकलीन फर्नांडिस ने अमृतसर में 'फतेह' का पहला शेड्यूल पूरा किया रक्षा मंत्री ने भारत को सबसे शक्तिशाली देशों में से एक बनाने के लिए युवाओं से नई कंपनियों के बारे में सोचने, नवाचार करने और उन्हें स्थापित करने का आह्वान किया नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अहमदाबाद और गैटविक के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित

 

4 किसान मित्रों ने स्ट्रॉबेरी की कास्त शुरू कर कृषि को दी नई दिशा

खरबूजा व मतीरे की भी पहली बार कर रहे हैं कास्त, महाराष्ट्र से मंगवाई है पौध

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 27 Dec 2018

जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव बूडा गुज्जर के 4 किसान मित्रों ने मिलकर स्ट्रॉबेरी की कॉस्त शुरू करके अपनी कृषि को नई दिशा दी है। अब जब उत्पादन शुरू हो गया है तो ये किसान बहुत उत्साहित हैं व अपनी उपज की ग्राहकों तक सीधी पहुंच करने के लिए इन्होंने योजनाबंदी शुरू कर दी है।गुरभेज सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह ने मिलकर कुछ अलग करने का निश्चय कर स्ट्रॉबेरी की कास्टत करने की योजनाबंदी की। उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग के मार्गदर्शन में चलते हुए उन्होंने एक अन्य किसान से मिलकर महाराष्ट्र के वाई शहर से स्ट्रॉबेरी के पौधे मंगवाए थे। इस की पौध अक्टूबर महीने में लगती है व अब उत्पादन शुरू हो गया है। किसान फिलहाल इसका मंडीकरन श्री मुक्तसर साहिब व बठिंडा की मंडी में कर रहे हैं पर उनकी योजना ग्राहकों तक सीधे पहुंचने की है।चारों किसान मित्रों ने बताया कि उन्होंने 1 एकड़ में 24000 पौधे लगाए हैं। यह पौधे 6 विभिन्न विभिन्न किस्मों के हैं। उन्होंने लो टनल विधि से इसकी कास्त की है वह सारे खेत में मल्चिंग की गई है व जरूरत के अनुसार ही पौधों तक पानी पहुंचे इसलिए बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली लगाई है। उन्होंने कहा कि इसकी कास्त में आरंभिक लागत बेशक ज्यादा है पर फिर भी आमदनी अच्छी होती है।गुरभेज सिंह कहते हैं कि किसान को अपनी आमदनी वृद्धि के लिए पंरपरागत कृषि छोड़कर खेती विभिन्नता को अपनाना ही पड़ेगा। किसानों के अनुसार बागवानी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें किसानों को अच्छी आमदन मिल सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों को बागवानी व कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेती करनी चाहिए। बागवानी विकास अफसर गगनदीप कौर ने बताया कि किसानों द्वारा 2 एकड़ में खरबूजा व मतीरा भी लगाया गया है। वहीं इन किसानों का खेत अन्य किसानों के लिए प्रदर्शनी स्थल बना हुआ है व किसान फसल संबंधी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा बागवानी करने वाले किसानों को तकनीकी सलाह भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD