Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा : अभय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 Dec 2018

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह ने कहा कि सरकार की पिछले चार साल की नीतियों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि फसलों का लागत मूल्य अधिक होने और सरकार की नीतियों के कारण फसल का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिलने से किसान को साहूकारों और बैंकों से कर्ज लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। और कर्ज के बोझ तले दबा किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। नेता विपक्ष ने यह बात जन अधिकार यात्रा के दौरान दादरी हलके मे इनेलो-बसपा गठबंधन नेताओं की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।अभय सिंह ने कहा सरकार किसानों को कभी फसल बीमा के नाम पर तो कभी धान में नमी के नाम पर लूटा, वहीं मौसम की मार से बर्बाद हो चुकी फसलों का मुआवजा ने देकर किसान को आर्थिक तौर पर कमजोर करने का काम कर रही है। किसानों को फसल का तय समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। उन्होंने याद दिलाया कि जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार बनी तब बाजरा मिट्टी के भाव बिका करता था लेकिन किसानों को मजबूत करने के लिए उन्होंने बाजरे का समर्थन मूल्य दो गुणा किया था। उनकी सोच है कि यदि देश का किसान कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा।नेता विपक्ष ने कहा कि प्रदेशभर में जन-अधिकार यात्रा को मिल रहे अपार जनसमूह का समर्थन इनेलो-बसपा के गठबंधन पर जीत की मुहर है। देश और प्रदेश भाजपा की गलत नीतियों की मार झेल रही जनता अब उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस के दस साल के भ्रष्टाचार से दुखी थी और तीसरे मोर्चे का विकल्प न होने के कारण भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर थी। लेकिन अब बहन मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है जो कांग्रेस और भाजपा दोनों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। केंद्र में बहन मायावती देश की कमान संभालेंगी और राज्य में इनेलो-बसपा की सरकार होगी।उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर किसान के साथ-साथ कमेरे, छोटे दुकानदार का कर्जा माफ किया जाएगा, हर घर में एक सरकार नौकरी दी जाएगी और यदि किसी कारणवश रोजगार नहीं मिल पाता तो 15 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि जिस प्रकार जननायक चौधरी देवी लाल ने बड़े-बुजुर्गों का मान बढ़ाने के लिए 100 रुपए बुढ़ापा सम्मान पेंशन देने का काम किया था, गठबंधन की सरकार बनने पर उसे तीन हजार रुपए महीना करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद गरीब बेटियों की शादियों में पांच लाख रुपए की कन्यादान राशि दी जाएगी, वहीं बिजली के बिल आधे किए जाएंगेनेता विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने हर वर्ग से झूठे वायदे किए जिसमें लोगों को 15 लाख रुपए का प्रलोभन दिया गया वहीं युवाओं को प्रदेश में दो लाख और देश में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही गई। आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार का साढ़े चार व चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन न तो केंद्र सरकार ने अपना वायदा पूरा किया और न ही राज्य सरकार ने। नेता विपक्ष ने मांग की कि सरकार एसवाईएल, दादूपुर-नलवी, मेवात कैनाल का निर्माण कराए और किसानों का कर्जा माफ कर स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रति सरकार के तानाशाही रवैये की भी आलोचना की।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD