Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर टूटने के मामले में अम्बाला एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवाओं को रेडक्रॉस द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा : कोमल मित्तल सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ शहर का दौरा ग्रीन फील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का मसला जल्द सुलझेगा : डॉ. एस.एस. आहलूवालिया

 

सहजता से लोगों से जुड़ जाते हैं सचिन पायलट

सचिन पायलट
सचिन पायलट
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2018

सचिन पायलट एक विनम्र व करिश्माई नेता हैं, जो टीवी की बहसों की तरह ही गांव की जनता से भी सहजता से जुड़ जाते हैं। सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सचिन पायलट (41) ने सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य विधानसभा के पिछले चुनाव में 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें मिलने के बाद 2014 में पायलट को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पायलट ने बीते करीब पांच सालों से ज्यादा समय से राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग कर सतर्कता के साथ काम किया, जिससे लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया। हालांकि, चुनाव के नतीजे पूरी तरह से पार्टी के लिए संतोषजनक नहीं रहे और पार्टी को बहुमत से दो सीटें कम हासिल हुईं। शायद चुनाव नतीजों की वजह से ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने पर तरजीह दी। लेकिन, पायलट ने अपनी दावेदारी मजबूती से रखी और तीन दिनों तक चली चर्चा के बाद सत्ता की साझेदारी का फॉर्मूला काम किया।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करते हुए दोनों नेताओं ने अपने विचार को मजबूती से रखने का काम किया। इस दौरान दोनों नेता गहलोत व सचिन पायलट दिल्ली में डेरा डाले रहे। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सचिन पायलट ने कृषि संकट व बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों को उजागर किया। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को भी भुनाने का काम किया। अब पायलट व गहलोत के लिए बड़ी चुनौती करीब पांच महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को बनाए रखने का है। इसके लिए शासन में समन्वित प्रयासों और प्रमुख वादों को जल्द पूरा करने की जरूरत है। भाजपा की तुलना में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाता है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में वापसी करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जोरदार चुनाव प्रचार करना होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट अगली पीढ़ी के प्रमुख नेता हैं, जो सहजता से लोगों से जुड़ जाते हैं और वह मिलनसार प्रकृति के जन सुलभ नेता हैं। सचिन का जन्म 7 सितंबर, 1977 को हुआ था। उन्होंने स्नातक डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हासिल की। इसके बाद पायलट ने अमरीका स्थित पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। सचिन 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए दौसा से चुने गए।

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD