Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब युवाओं को नशे से दुर रखने के लिए उन्हें खेलों की तरफ लाना जरूरी : संजीव वशिष्ट एशियन गेम्स; पंजाब के 7 खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते विवाह के झगड़े सम्बन्धी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 

अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 17 Dec 2018

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को यहां अल्बर्ट हॉल में एक समारोह में राजस्थान के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम. के. स्टालिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मारंडी शामिल थे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, जितिन प्रसाद और नवजोत सिंह सिद्धू भी यहां मौजूद रहे।

 

Tags: Ashok Gehlot , Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD