Wednesday, 04 October 2023

 

 

खास खबरें नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों के आरक्षित मूल्य निर्धारित करने के लिए कमेटी की बैठक सोसायटीज व समितियां वार्डों के विकास में निभा रही हैं अहम भूमिका: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत लेता पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू 5000 रुपए रिश्वत लेता हुया ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार पंजाब कोई सर्वेक्षण नहीं कर सकता क्योंकि हमारे पास किसी को भी देने के लिए पानी नहीं है: राजा वड़िंग किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के पूर्व विद्यार्थियों के बैंड "रागा फ्यूजन" को "इंडिया'ज गॉट टैलेंट" टीवी शो में वैश्विक प्रशंसा मिली खड्डों तथा नालों के चैनलाईजेशन के लिए उठाएंगे कारगर कदम : कर्नल धनी राम शांडिल राज्य कर एवं आबकारी विभाग का अवैध शराब एवं कर चोरी के विरूद्ध अभियान जारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सिफ्ती के घर श्री हरिमन्दिर साहिब की बड़े आकार की तस्वीर लोगों को समर्पित पंजाब पुलिस द्वारा बम्बीहा ग्रुप के दो गुर्गे काबू; चार पिस्तौल बरामद बेहतर इंसान बनने का ध्येय लेकर जीवन में आगे बढ़ें विद्यार्थी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चेतन कृष्णा मल्होत्रा और टी सीरीज सभी भक्तो के लिए लाये है एक खूबसूरत शिव भजन उपराज्यपाल ने श्रीनगर के प्रतिष्ठित लाल चैक से सीआरपीएफ महिला बाइक अभियान ‘यशस्विनी‘ को हरी झंडी दिखाई उपराज्यपाल ने जिले को ओडीएफ़ मॉडल दर्जा प्राप्त करने में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए डीसी कुलगाम को उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किया उपराज्यपाल देवकी आर्य पुत्री पाठशाला श्रीनगर के संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए पंजाब के पूर्व वित्त और लोक निर्माण मंत्री ने उपराज्यपाल से भेट की ईईपीसी के क्षेत्रीय निदेशक ने उपराज्यपाल से भेंट की माता खीर भवानी आस्थापन समिति टिक्कर कुपवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की परम पूज्य श्री श्री यदुगिरि यतिराजा नारायण रामानुज जीयर स्वामी ने उपराज्यपाल से भेंट की सरमद हफीज ने श्रीनगर में राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप की शुरुआत की

 

अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2018

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर दौड़ समाप्त हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री के रूप में चुना। सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी दावेदारी पेश की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फैसले की औपचारिक घोषणा पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में के.सी.वेणुगोपाल द्वारा की गई। वेणुगोपाल विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक थे। यह घोषणा राहुल गांधी के निवास पर दोनों उम्मीदवारों गहलोत व पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष के साथ घंटे भर से ज्यादा समय तक चली बैठक के बाद की गई। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने पायलट को गहलोत का डिप्टी (उप मुख्यमंत्री) बनने के लिए सहमत किया। ऐसा कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुर्जर समुदाय को लुभाने के लिए किया है। गुर्जर समुदाय राजस्थान के प्रभावशाली समुदायों में से एक है और पायलट इसी समुदाय से आते हैं। यह गहलोत व पायलट की दो दिनों में राहुल गांधी के साथ तीसरी बैठक थी। गहलोत व पायलट के गुटों ने मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूती के साथ दावा किया था। 

वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के फैसले की घोषणा की। वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री चुना है और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे। अशोक गहलोत (72) तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि सचिन पायलट (41) राज्य में प्रशासक के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे। सचिन पायलट ने अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता है। अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान के लोगों को भरोसा दिया कि पार्टी अपने सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी। इसमें किसानों के कर्ज माफ करने, युवाओं के लिए रोजगार सृजन व सुशासन की बात शामिल है। उन्होंने कहा, मेरे सहयोगी सचिन पायलट व अन्य भी साथ मिलकर राहुल गांधी के वादों व दृष्टिकोण को पूरा करेंगे। पायलट ने गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदलने वाले हैं। इनके नतीजों ने लोगों में आर्थिक विकास व सामाजिक सौहार्द की उम्मीद जगाई है। वेणुगोपाल ने कहा कि गहलोत, पायलट व पार्टी के अन्य नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलेगा और उन्हें पार्टी के फैसले की जानकारी देगा।

 

Tags: Ashok Gehlot , Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD