Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

एडिटर्स गिल्ड ने अकबर, तेजपाल को निलंबित किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2018

एडिटर्स गिल्ड ने बुधवार को पत्रकार से राजनेता बने एम.जे. अकबर की सदस्यता निलंबित कर दी। अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। गिल्ड ने एक बयान में कहा, सदस्यों के बहुमत ने सुझाया कि अकबर की सदस्यता निलंबित की जाए। बहुमत का विचार यह है कि अकबर की सदस्यता तब तक के लिए निलंबित कर दी जाए, जबतक की उनकी तरफ से अदालत में दाखिल मामला निष्कर्ष पर न पहुंच जाए। गिल्ड ने तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता भी निलंबित कर दी। तेजपाल अपनी एक कनिष्ठ सहयोगी के साथ 2013 में गोवा में दुष्कर्म करने के आरोपित हैं। कई पूर्व महिला सहयोगियों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद अकबर ने अक्टूबर में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। पहला आरोप पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था, जिनके खिलाफ अकबर ने अदालत में मानहानि का एक मामला दाखिल किया है। अकबर पर अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 

Tags: #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD