Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे : राहुल गांधी

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 10 Dec 2018

भाजपा पर न्यायपालिका, सेना और मीडिया जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को 2019 के आम चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। राहुल ने चंडीगढ़ से सटे पंजाब के इस शहर में कहा, हम भाजपा को उसकी जगह दिखाएंगे और चुनाव में हराएंगे। 2019 में हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। राहुल, यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के साथ समाचार पत्र नवजीवन को फिर से लांच करने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आए थे। भाजपा और मोदी सरकार पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में डर का एक माहौल बनाया गया और मीडिया को भी दबाने की कोशिश की गई। राहुल ने कहा, मीडिया को भी डराया जा रहा है, दबाया जा रहा है। मीडिया केवल वही कहती है, जो शक्तिशाली लोग सुनना चाहते हैं। ऐसे माहौल में नवजीवन एक स्वतंत्र आवाज बनेगा। यह अखबार कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा है। सेना के जनरल कह रहे हैं कि मोदी सेना का दुरुपयोग कर रहे हैं और चुनाव आयोग को भी दबाया जा रहा है। राहुल ने कहा, हम इन संस्थानों की रक्षा के लिए लड़ेंगे। हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) और भाजपा के जैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तासीन लोग मीडिया को बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दे नहीं उठाने दे रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने यह दिखाया कि कैसे विनम्रता और सम्मान के साथ नेतृत्व किया जाता है। उन्होंने कहा, उन्होंने(मनमोहन) विश्व के नेताओं को बताया कि कैसे काम किया जाता है। वह ब्रह्मांड के गौरव हैं। नवजीवन कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड अखबार का हिंदी संस्करण है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस शासित पंजाब में हुए इस समारोह में भाग नहीं लिया।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD