Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

राहुल गांधी भ्रष्टाचार में लिप्त : संबित पात्रा

संबित पात्रा
संबित पात्रा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2018

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने घोटाले में संलिप्त जिग्नेश शाह से पैसे लिए। शाह 5,600 करोड़ रुपये के नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड(एनएसईएल) घोटाले का एक आरोपी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, राहुल गांधी भ्रष्टाचार में निजी तौर पर संलिप्त हैं। उन्होंने एक समाचार रपट के हवाले से कहा, हमें यह पता चला है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर महरौली में 4.69 एकड़ का एक भव्य फार्महाउस है। उन्होंने कहा, महरौली के इस फार्महाउस को फरवरी 2013 में शाह को सात लाख रुपये प्रति महीने के हिसाब से भाड़े पर दिया गया था। वह फाइनेंसियल टेक्नोलोजिज लिमिटेड का मालिक है। 

शाह की कंपनी को सरकार द्वारा नोटिस जारी करने के करीब 10 माह बाद यह रेंट एग्रीमेंट बनाया गया था। नोटिस 27 अप्रैल, 2012 को भेजा गया था। उन्होंने कहा, यह एक वर्ष का समय रिश्वत लेन-देन का था, लेकिन कारण बताओ नोटिस भेजने के बाद सरकार ने लगभग 1.5 वर्ष तक इसपर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि एनएसईएल को संप्रग सरकार ने 2007 में बिना किसी नियम के गठित किया था। उन्होंने कहा कि शाह ने राहुल गांधी के बैंक खाते में 40.2 लाख रुपये जमा किए थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के खाते में 20.1 लाख रुपये के ऋणमुक्त दो चेक जमा किए गए। पात्रा ने कहा, हम राहुल गांधी से जवाब चाहते हैं।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD