Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

नई प्रौद्योगिकी के साथ कृषि को उन्नत बनाने की जरूरत : रामनाथ कोविंद

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Dec 2018

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि नई प्रौद्योगिकी के साथ देश में कृषि को उन्नत बनाने की आवश्यकता है, ताकि मेहनतकश किसानों को उसका लाभ मिले। राष्ट्रपति ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 13 वें अंतरराष्ट्रीय कृषि मेला-एग्रोटेक इंडिया-2018 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, भारतीय कृषि को समकालीन प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा, कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के आघातों और स्थायी निवेश व व्यवसाय के साथ साझेदारी के अनुरूप खुद में बदलाव लाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सब से कृषि उत्पादों के दाम में वृद्धि होगी और प्रपिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इन क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है क्योंकि कृषि को उन्नत बनाने की चुनौती है। कोविंद ने कहा, भारतीय किसानों ने यह साबित किया है कि बिना किसी भय के नवाचार, नई प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक इनपुट को उल्लेखनीय ढंग से ग्रहण करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों ने जोखिम को स्वीकार करने और उसे अवसर में बदलने में साहस का परिचय दिया है, जिसके फलस्वरूप भारत प्रमुख कृषि और संबंधित उत्पाद, जैसे- चावल, समुद्री उत्पाद, फल, सब्जियों और पूलों के निर्यातक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, हमारे किसान कॉटन जैसी वाणिज्यिक फसलों की आपूर्ति दुनिया के अन्य देशों को करते हैं। कोविंद ने कहा, कृषि महज पेशा नहीं है। यह परंपरा और जीवन-पद्धति है। हजारों वर्षो से भारत की पहचान मुख्य रूप से कृषि से होती रही है। सिंधु घाटी में हमारे पूर्वज खाद्यान्नों की खेती करते थे। आज भी कृषि के क्षेत्र में हमारे कार्यबल के 50 फीसदी लोगों को रोजगार मिलता है और देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका 15 फीसदी योगदान है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी साझेदारी से कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण हो सकता है जिससे छोटे किसानों को काफी फायदा होगा। राष्ट्रपति ने कृषि अवशेष जलाने को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि इससे प्रदूषण होता है।

उन्होंने कहा, आज हम कृषि अवशेष के निपटान और भूसे व पराली को सुरक्षित व स्वच्छ तरीके से हटाने की समस्या से जूझ रहे हैं। इनको जलाने से प्रदूषण होता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी प्रभावित होते हैं। प्रदेशों की सरकारों, कुशल व विशाल हृदय वाले किसान व अन्य हितधारक समेत हम सबको इसका समाधान तलाशना है। इसमें संदेह नहीं कि प्रौद्योगिकी से इसका समाधान तलाशने में मदद मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनोर, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद थे। सीआईआई एग्रो टेक मेले में इस बार करीब 158 देसी और 37 विदेशी कंपनियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है। सीआईसीई के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा, हमारे किसानों ने खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को पूरा किया है और खेती को अब धन सृजन के औजार के रूप में देखा जाना चाहिए। राधामोहन सिंह ने कहा, हमने कृषि क्षेत्र में निवेश को दोगुना बढ़ाकर सालाना 450 करोड़ रुपये कर दिया है।

 

Tags: Ram Nath Kovind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD