Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

नरेंद्र मोदी सऊदी के क्राउन प्रिंस से मिले, स्थिर ऊर्जा कीमतों पर जोर

5 Dariya News

ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना) , 30 Nov 2018

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और स्थिर व अनुमानित ऊर्जा कीमत होने की महत्ता पर जोर दिया। दोनों नेता निवेश, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, रक्षा के क्षेत्र में ठोस कार्य करने की संभावनाओं के लिए एक व्यवस्था गठित करने पर सहमत हुए। इसके साथ ही क्राउन प्रिंस ने कहा कि सऊदी अरब भारत के राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा कोष में शुरुआती निवेश को अंतिम रूप देगा। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को हुई वार्ता में इस बात की ओर भी ध्यान दिया गया कि सऊदी अरब अगले दो या तीन वर्षो में कई क्षेत्रों में कैसे अपना निवेश बढ़ाए। मोदी गुरुवार को यहां जी-20 सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतानियो गुटेरेस से भी मुलाकात की। पत्रकारों से बात करते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि मोदी की पहली द्विपक्षीय बैठक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से हुई और यह काफी सौहार्दपूण और गर्मजोशी भरे माहौल में हुई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्थिर और अनुमानित ऊर्जा कीमत होने के महत्व पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच कुछ चर्चा इस दिशा में भी हुई कि कैसे सऊदी अरब ऊर्जा कीमतों, खासकर भारत में ऊर्जा कीमतों को स्थिर करने में योगदान और मदद कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि क्राउन प्रिंस ने भारत को एक महत्वपूर्ण साथी करार दिया और दोनों नेताओं के बीच इस बात पर भी खास चर्चा हुई कि कैसे दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ा सकते हैं। गोखले ने कहा, क्राउन प्रिंस ने कहा कि सऊदी अरब राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा कोष में शुरुआती निवेश को अंतिम रूप देगा। उन्होंने प्रोद्यौगिकी क्षेत्र, ऊर्जा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र में निवेश के भविष्य संभावनाओं का भी संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि क्राउन प्रिंस ने भारतीयों द्वारा वर्षो से सऊदी अरब के निर्माण में योगदान को भी याद किया। गोखले ने कहा कि गुटेरेस के साथ मोदी की बैठक का मुख्य विषय पोलेंड (सीओपी24) में होने वाला आगामी जलवायु परिवर्तन बैठक रहा। उन्होंने कहा कि गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन वार्ताओं में भारत की भूमिका और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए ठोस कदम को सराहा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD