Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फोरलेन बनने से बढे़गी पर्यटकों की तादाद : शांता कुमार

सड़कों के विकास से लिखी जायेगी हिमाचल में विकास की नई ईबारत

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Nov 2018

Last updated on: Nov 30, 2018, 00:00 IST

सांसद शांता कुमार ने कहा कि पठानकोट से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन परियोजना प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पठानकोट से मंडी, मंडी से आगे लेह लद्दाख तक यह सड़क इस सारे प्रदेश के भूगोल को बदलेगी। उन्होंने कहा कि अगर भूगोल बदलता है तो इतिहास भी बदलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हमारे भविष्य के विकास का नया अध्याय है।शांता कुमार आज जिला प्रशासन द्वारा धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पठानकोट से मंडी ओर मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।शांता कुमार ने कहा कि दुनिया में सबसे तेजी के साथ अगर कोई उद्योग बढा़ है तो वह पर्यटन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी पर्यटन का जो कुछ भी है वो सब कुछ हिमाचल में मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर सड़कें बढ़िया हो जाएं तो हम हिमाचल के भविष्य के विकास की नई कहानी लिख सकते है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यटन की दृष्टि से तो और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुये उसी अनुपात में उनके लिये बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाना भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से फोरलेन परियोजना बारे विचार विमर्श किये। उन्होंने पठानकोट-मंडी ओर मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें ताकि जल्दी ही इसका शिलान्यास करवाया जा सके।उन्होंने पठानकोट-मंडी फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा कि सर्वे करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए की किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने फोरलेन कार्य की प्रगति को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बैठक में फोरलेन परियोजना को लेकर कुछ बातें उभर कर आई हैं जिनका समाधान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमों का ध्यान रखकर जितना भी हो सकेगा ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने की कोशिश की जाएगी। शांता कुमार ने फोरलेन परियोजना को लेकर सही एवं गतिशीलता से कार्यान्वयन पर जिला प्रशासन की तारीफ की।बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार ने सांसद शांता कुमार का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन द्वारा पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना कार्य में की गई प्रगति बारे विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना तय बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस परियोजना के शीघ्र कार्यन्वयन के लिए समर्पित भाव से प्रयास कर रहा है तथा इन प्रयासों की गति को और तेजी दी जाएगी।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त के.के.सरोच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी जीएसएस सांगा, आईएस भारद्वाज, एसडीएम नूरपुर, ज्वाली, शाहपुर, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, देहरा, ज्वालामुखी, पालमपुर, बैजनाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सेना के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD