Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने परीक्षा सुधारों को किया लागू : हरजोत सिंह बैंस पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी : डॉ. बलजीत कौर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेता बच्चों को किया सम्मानित आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा

 

पर्यावरण के रक्षक कृषक, गांव गुडी संघर के किसान अंग्रेज सिंहं ने बिना पराली जलाए गेंहू की बिजाई की

कहा हैप्पी सीडर से बिजाई करने से होते हैं कई फायदे, केवीके कर रहा है किसानों का मार्ग दर्शन

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 27 Nov 2018

जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव गुडी संघर के किसान अंग्रेज सिंह ने इस वर्ष 40 एकड़ खेत में धान की पराली को बिना जलाए गेहूं की बिजाई की है। अब गेहूं के उग जाने के बाद यह किसान इस नई तकनीक के परिणामों से उत्साहित है।अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसने एसएमएस लगी कंबाइन द्वारा धान की कटाई करके पराली को बिना आग लगाए हैप्पी सीडर के साथ पूरे खेत में गेहूं की बिजाई की है। उसने हैप्पी सीडर सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए अनुदान की मदद से गत वर्ष खरीदा था। पिछले वर्ष भी उसने इस तकनीक का तजुर्बा किया था और उसे गेहूं का पूरा उत्पादन मिला था। जिससे उसने उत्साहित होकर इस बार पूरे खेत में ही हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई की है।अंग्रेज सिंह के पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई पर उनका सवा 3 लीटर डीजल प्रति एकड़ खर्च हुआ जबकि अगर सामान्य तौर पर पराली को जलाकर खेत में जुताई कर के गेहूं की बिजाई की जाती तो 20 लीटर डीजल खर्च होना था। उनके अनुसार गत वर्ष उसने जो हैप्पी सीडर से बिजाई की थी उस गेहूं के खेत में नदीन नाशकों का छिड़काव भी नहीं किया जिससे उसको प्रति एकड़ साडे 400 रूपए की बचत हुई। गुरमीत सिंह के अनुसार पराली के मिट्टी में मिल जाने से जमीन के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं व इससे हमारे मित्र जीव भी बचे रहते हैं। उसने कहा कि पराली की जमीन पर लेयर लग जाती है जिस कारण नदीन नहीं उग पाते ।गुरमीत सिंह ने बताया कि वह लगातार कृषि विज्ञान केंद्र गोनियाना के संपर्क में रहता है वह कृषि विज्ञानियों की सलाह के अनुसार ही खेती करता है। उसके अनुसार किसान के लिए आमदन वृद्घि का एक तरीका यह भी है कि हम अपने खर्चे कम करें वह हैप्पी सीडर इस कार्य में किसान का मददगार साबित होता है।

हैप्पी सीडर से बोई गेंहू को पहले पानी के साथ दें युरिया

कृषि विज्ञान केंद्र गोनियाना के डिप्टी डायरेक्टर डॉ एनएस धालीवाल व श्री बलकरण सिंह संधू सहायक प्रोफेसर फसल विज्ञान ने कहा कि जहां पराली को बिना जलाए हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई की गई थी व बिजाई को 25 दिन हो गए हैं तो ऐसे खेत में पहला पानी लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेत में पानी लगाने से पहले यूरिया खाद की पहली किस्त 45 किलो प्रति एकड़ की दर से खेत में देनी चाहिए।  उन्होंने यह भी कहा कि पहला पानी हल्का लगाना चाहिए।

 

Tags: Agriculture , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD