Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

मिजोरम : ललथनहावला भाजपा को सत्ता से दूर रखने को लेकर आश्वस्त

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल , 26 Nov 2018

मिजोरम में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहने वाले ललथनहावला का दावा है कि प्रदेश में सरकार के प्रति जनता में कोई नाराजगी का मुद्दा (एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर) इस विधानसभा चुनाव में नहीं है। उनको भरोसा है कि सुशासन और विकास के बूते कांग्रेस पूर्वोत्तर के अपने अंतिम गढ़ में सत्ता में बरकरार रहेगी। विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने को लेकर आश्वस्त ललथनहावला का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वह सत्ता से दूर रखेंगे। पूर्वोत्तर के सात में से छह राज्यों में भाजपा या तो अकेली पूर्ण बहुमत वाली पार्टी के तौर पर या गठबंधन के साथ सत्ता में काबिज है। मुख्यमंत्री ललथनहावला ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "भाजपा की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति से मिजोरम की जनता प्रभावित नहीं होगी। वे भगवा शासन में पड़ोसी राज्यों की तबाही देख रहे हैं। इसलिए सरकार के उस मॉडल को नहीं लाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। लोग यहां कांग्रेस के शासन में खुश हैं। मिजोरम देश में सबसे तीव्र विकास करने वाले देशों में शुमार है और राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) राष्ट्रीय औसत से अधिक है। यहां बुनियादी ढांचा है और नौकरी है। मिजोरम पूवरेत्तर का एकमात्र प्रदेश है जहां शांति है।"उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसे में भला लोग शांति क्यों भंग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा विकास की बात करने को लेकर उनपर उपहास करते हुए अनुभवी कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने नया जमीन उपयोग कार्यक्रम (एनएलयूपी) और नई आर्थिक विकास नीति (एनईडीपी) चलाई जिससे मिजोरम के लोगों को मालूम हो गया कि सही मायने में विकास का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा, "भारत में लोगों ने सिर्फ मोदी और अमित शाह को विकास की बातें करते सुना है, लेकिन मिजोरम के लोग जानते हैं कि वास्तव में विकास और समृद्धि के क्या मायने हैं।" उन्होंने बताया कि विश्व बैंक समूह और नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए स्वास्थ्य सूचकांक में मिजोरम देश के छोटे प्रदेशों में पहले पायदान पर और सभी राज्यों में दूसरे स्थान पर है। 

मुख्यमंत्री ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर सांप्रदायिक एजेंडा बनाने का आरोप लगाते हुए 25 दिसंबर को सुशासन दिवस करने को लेकर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "हमारा ईसाई समुदाय बहुल राज्य है। ऐसे में जाहिर है कि त्योहार बाधित होने से लोग परेशान होते हैं। यह जानबूझकर किया गया है। उन्होंने क्रिसमस को सुशासन दिवस के रूप में क्यों चुना? क्या वे दशहरा को इसी तरह के दिवस के रूप में घोषित करेंगे?"उन्होंने कहा, "पूरा देश जानता है कि भाजपा धन बल का इस्तेमाल करके पूर्वोत्तर में सत्ता में आई है। वे लोगों को खरीदने के मकसद से निधियों और काफी सारे पैसे उड़ेल रहे हैं। मुकाबला धन बल और सुशासन व विकास के बीच है। लोग काफी समझदार हैं और जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है।"उन्होंने शराब बेचने और पीने पर दो दशक से जारी प्रतिबंध हटाने को लेकर मिजो नेशनल फ्रंट द्वारा सरकार पर किए हमले पर जवाब देते हुए कहा, "प्रतिबंध बिल्कुल विफल रहा। इससे कालाबाजारी बढ़ गई और लोग नकली शराब के कारण मरने लगे थे। शराब मुक्त समाज की अवधारणा पूरी तरह विफल हो गई। इसलिए हमें प्रतिबंध हटाना पड़ा।"उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 37 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जोकि 2013 के चुनाव में कांग्रेस को मिली सीटों से तीन सीट अधिक है। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में 28 नवंबर को प्रदेश के करीब 7.6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से चार लाख महिला मतदाता हैं। चुनाव मैदान में 209 उम्मीदवार हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा 11 दिसंबर को होगी। 

 

Tags: Lal Thanhawla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD