Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा विधान सभा की विभिन्न कमेटियां गठित, नोटिफिकेशन जारी ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल के अंदर 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लें अधिकारी - जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल चाबा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) का पद्भार संभाला ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा योगी आयुर्वेद द्वारा रक्तदान कैम्प आयुर्वेद कैंप व लंगर आयोजित

 

मीटू : यौन उत्पीड़न पोर्टल को केंद्र, राज्य मंत्रालयों से जोड़ा गया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2018

कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न शिकायत के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ऑनलाइन पोर्टल 'शी-बॉक्स' को सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 653 जिलों से जोड़ दिया गया है। महिला व बाल विकास मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा, "विश्वव्यापी अभियान 'मीटू' के मद्देनजर मंत्रालय की ओर से यह सक्रिय कदम उठाया गया है, जिसके तहत महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल में दुर्व्यवहार से संबंधित अपने अनुभव साझा किए हैं।" 'शी-बॉक्स' पर दर्ज कराई गई शिकायत के प्रत्येक मामले तत्काल निपटारे के लिए संबंधित केंद्र/राज्य अधिकारियों के पास सीधे चले जाएंगे और वे अपने अधिकार क्षेत्र में मामले के संबंध में कार्रवाई करेंगे।

बयान के अनुसार, " 'शी-बॉक्स' पर मामले को शिकायतकर्ताओं और महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है, जिससे मामले के निपटारे के समय में कमी आएगी।" 20 नवंबर तक, 'शी-बॉक्स' पर 321 शिकायत दर्ज कराए गए, जिसमें से 120 केंद्रीय मंत्रालय और विभाग, 58 राज्य सरकारों और 143 निजी कंपनियों से संबंधित शिकायतें थीं। 'शी-बॉक्स' को पिछले वर्ष लांच किया गया था, जिसमें सरकारी व निजी कंपनियों की सभी महिला कर्मचारी कार्यस्थलों में यौन उत्पीड़न की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत गठित आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) या स्थानीय शिकायत समिति (एलसीसी) में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाएं भी इस पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

 

Tags: #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD