Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

सेसा फुटबाल अकादमी को बतौर साझेदार देख रहा खेलो इंडिया : राज्यवर्धन सिंह राठौर

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 20 Nov 2018

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को कहा कि खेलो इंडिया आने वाले दिनों में सेसा फुटबाल अकादमी को अपना साझेदार बनाने पर विचार कर रहा है। राठौर यहां सेसा फुटबाल अकादमी के अपने पहले दौरे पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उनके साथ गोवा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत और वेदांता फुटबाल परियोजना के अध्यक्ष अनन्य अग्रवाल भी मौजूद थे। राठौर ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, " हमने जो खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है वह प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। खेल एक ऐसी जगह है जहां आप अपनी जाति और धर्म को भूलकर एक टीम के रूप में खेलते हैं। उम्मीद है कि हम जल्द ही सेसा फुटबाल अकादमी को खेलो इंडिया का पार्टनर बनाएंगे। मेरी एक टीम यहां आएगी और वह यहां की सुविधाओं और ट्रेनिंग का मुआयना करेगी।" खेल मंत्री ने इस दौरान अकादमी के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उन्होंने सेसा फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों बोस्को मोंटेरियो, निकोलस पियरा, सेल्वाडोर फर्नाडीज और इसाक डी सूजा को सम्मानित भी किया। राठौर ने महिला फुटबाल को सपोर्ट करने के लिए वेदांता ग्रुप की भी जमकर तारीफ की। उन्होंेन कहा, " यह देखकर हैरानी होती है कि यहां पर वेदांता महिला फुटबाल लीग की शुरुआत की गई है। इन लड़कियों को भारत के लिए खेलते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होगी। मैं चाहता हूं कि ये लड़कियां विश्व फुटबाल में अपना दबदबा बनाएं।" 

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD