जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए तीन नागरिकों में से एक की हत्या कर दी गई जबकि अन्य दो को छोड़ दिया गया। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार सुबह शोपियां जिले के सदपोरा पयीन गांव से तीन नागरिकों फारूक अहमद, शाहिद अहमद और हुजैफ अहमद को अगवा कर लिया था।हुजैफ अहमद का शव शनिवार शाम को लुंदौरा गांव से बरामद किया गया जबकि फारूक अहमद और शाहिद अहमद को सकुशल छोड़ दिया गया।इस बीच पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम को शोपियां जिले के मीमांदेर गांव से दो और नागरिकों हाकिब जावेद और इश्फाक अहमद को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अगवा कर लिया गया।