Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

धान की पराली को न जलाने के चेतना अभियान का दिखा असर, किसान विभिन्न तरीकों से कर रहे हैं पराली प्रबंधन

पराली ना जलाने के होते हैं अनेकों फायदे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 12 Nov 2018

जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा धान की पराली न जलाने के लिए कृषकों को प्रेरित करने के लिए आरंभ की किए अभियान से प्रभावित होकर बहुत से किसान इस अभियान से जुड़ रहे हैं। ये वातावरण के रक्षक किसान विभिन्न तकनीकों द्वारा पराली को बिना जलाए गेहूं की बिजाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक किसान है रविंद्र सिंह जो के चक दुहे वाला में 8 एकड़ में अपनी जमीन के अतिरिक्त 20 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। उसने 7 एकड़ में पराली खेत में बिखेर कर उसके ऊपर हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई करवाने के लिए हैप्पी सीडर की बुकिंग करवा ली है। जबकि शेष 20 एकड़ में उसने गांठें बनवाई हैं। उसने पिछले साल भी पराली नहीं जलाई थी। वह कहता है कि पराली जलाने से होने वाला धूंआ जहां मनुष्य के लिए घातक बीमारियों का कारण बनता है वहीं इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। उसने हैप्पी सीडर से बिजाई का पहले साल प्रयोग करना है। उसका मानना है कि इस तरह के पराली को भूमि में मिलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी। गांव विर्कखेड़ा के किरणदीप सिंह ने शेष खेत में से तो पराली की गांठे बनवाई है पर 2 एकड़ में उसने प्रयोग के तौर पर मलचर चला कर प्लाओ हल से पराली को जमीन में दबा दिया है। 

उसका कहना है कि इस तकनीक से उसका प्रति एकड़ 7 लीटर डीजल ज्यादा खर्च हुआ है पर जो पराली खेत में दबाई गई है बाद में यह खाद में तब्दील होकर इस खर्चे से कहीं ज्यादा लाभ का कारण बनेगी। उसने कहा कि पराली को खेत में दबाने से भूमि में जैविक मादा व अन्य पोषक तत्व बढ़ते हैं और जमीन उपजाऊ होती है और ऐसा करने से पर्यावरण पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं होता है। गांव सेखू के जस्सी बराड ने 15 एकड़ में लगाए परमल धान की पराली को पहले तविओं से जोत दिया उसके बाद दो बार रोटावेटर से खेत में मिला दिया। वह कहते हैं कि अगेते लगाए धान के लिए यह बढिय़ा तकनीक है क्योंकि पराली मिट्टी में जल्दी नष्ट हो जाती है और बढय़िा खाद में तब्दील हो जाती है। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी बलजिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पराली को जलाने से सबसे पहले खतरा हमारे गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को होता है। उन्होंने कहा कि इसका खतरनाक धूंआ बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती स्त्रियों के लिए बहुत घातक है। पराली जलाने से जमीन के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन बंजर होने लगती है। उन्होंने किसानों को आग्रह किया कि वे पराली को आग ना लगाएं बल्कि इससे खेत में बिखेर कर हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई कर दें। 

 

Tags: Agriculture , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD