Saturday, 03 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

आईएसएल-5 : ब्लास्टर्स को 3-1 से हराकर टॉप पर मजबूत हुआ गोवा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 11 Nov 2018

एफसी गोवा ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन की अंक तालिका के टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस मैच में फेरान कोरोमिनास ने गोवा के लिए दो गोल किए। कोरो ने पहला गोल 11वें मिनट में किया जबकि दूसरा गोल पहले हाफ के इंजुरी टाइम में किया। मेहमान टीम के लिए मैच का तीसरा गोल मानवीर सिंह ने 67वें मिनट में किया। ब्लास्टर्स ने मैच का एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में किया। यह घर में चार मैचों में मेजबान टीम की दूसरी हार है। गोवा की यह इस सीजन की सात मैचों में पांचवीं जीत है। उसके खाते में 16 अंक हों गए हैं। बेंगलुरू एफसी 13 अंकों तथा बेहतर गोल अंतर के साथ दूसरे और मुंबई सिटी एफसी 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। केरल सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। गोवा ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की और कोरोमिनास ने 11वें मिनट में गोल करते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया। दाएं फ्लैंक से जाहो के ही कर्लिग क्रॉस पर कोरो ने हेडर के जरिए यह गोल किया। पहला गोल खाने के बाद वह बैकफुट पर दिखाई देने लगी। केरल के कोच डेविड जेम्स ने सबको हैरान करते हुए पहले ही हाफ में पहला बदलाव करते हुए स्टोजानोविक को बाहर किया और सिमिनलेन डोंगेल अंदर लिया। 

इंजुरी टाइम में पेना गोवा के लिए दूसरा गोल करने के काफी करीब थे, लेकिन वह चूक गए। कोरो ने हालांकि अगले ही मिनट में गोल करते हुए गोवा को 2-0 से आगे कर दिया। कोरो ने यह गोल बेदिया के पास पर किया। यह उनका आठवां गोल था। वह सबसे अधिक गोल करने की दौड़ में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के कप्तान बार्थोलोमोव ओग्बेचे (6) से आगे निकल गए हैं। मेजबानों के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत बदलाव के साथ हुई। मोहम्मद राकिप बाहर गए और सिरिल काली अंदर लिए गए। गोवा ने 57वें मिनट में पहला बदलाव किया। जैकीचंद बाहर गए और मानवीर सिंह अंदर लिए गए। 62वें मिनट में बेदिया बाहर गए और हुगो बोउमोस अंदर आए। केरल की टीम 70वें मिनट में पहले गोल के करीब थी लेकिन मोहम्मद नवाज ने उसे सफल नहीं होने दिया। उन्होंने लेन डोंगेल के शॉट पर शानदार बचाव किया।  विनीत 84वें मिनट में गोवा के बॉक्स में घुसे और नाकाम रहे लेकिन इंजुरी टाइम में निकोला क्रेमारेविक ने कप्तान झिंगन की मदद से अपनी टीम को सांत्वना दिलाने वाला गोल किया। यह गोल झिंगन के लोक्रास पर हुआ। अंतिम मिनट में नवीन ने एक अच्छा बचाव कर गोवा को चौथा गोल करने से रोका। सोमवार से पांचवें सीजन का दूसरा ब्रेक शुरू हो रहा है। 10 दिनों के अंतराल के बाद अब 21 नवंबर को पुणे में एफसी पुणे सिटी और जमशेदपुर एफसी के बीच अगला मैच खेला जाएगा। 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD